रूपनगर-मनाली नेशनल हाईवे पर भयानक सड़क हादसा, दो ट्रकों के बीच टक्कर, कोई जनहानि नहीं

रूपनगर, 25 अगस्त रूपनगर-मनाली नेशनल हाईवे पर सुबह-सुबह भयानक सड़क हादसा हो गया। जिसमें दो ट्रकों की टक्कर के बाद नेशनल हाईवे पूरी तरह से…

रूपनगर

रूपनगर, 25 अगस्त

रूपनगर-मनाली नेशनल हाईवे पर सुबह-सुबह भयानक सड़क हादसा हो गया। जिसमें दो ट्रकों की टक्कर के बाद नेशनल हाईवे पूरी तरह से जाम हो गया। हालांकि इस सड़क हादसे में किसी की जान नहीं गई, लेकिन हादसे के कारण सात से आठ घंटे तक नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक बुरी तरह प्रभावित रहा। हाईवे पर आने वाले वाहनों को दूसरे रास्ते पर डायवर्ट करना पड़ा।

SSF रोड सेफ्टी फोर्स की टीम और नेशनल हाईवे अथॉरिटी के अधिकारी मौके पर पहुंचे और हाईवे से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाने की कार्रवाई शुरू की।इस मौके पर रोड सेफ्टी फोर्स और नेशनल हाईवे टोल प्लाजा के अधिकारियों ने बताया कि हादसा सुबह-सुबह हुआ था। इसमें कोई जान-माल का नुकसान तो नहीं हुआ, लेकिन हाईवे पर ट्रैफिक प्रभावित हुआ। अब आवाजाही सुचारू करने के लिए दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को मौके से हटाया जा रहा है।

 अन्य खबरें जानें-

हिमाचल में मानसून सत्र के चौथे दिन भी सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले हंगामा, पक्ष और विपक्ष ने आमने-सामने आकर लगाए नारे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *