दिल्ली, 25 अगस्त
दिल्ली-NCR में लगातार दूसरे दिन भी बारिश जारी है। कईं इलाकों में जलभराव हो गया, जिससे सडकों पर वाहन पानी में फंस गए। खारब मौसम का असर हवाई यात्रा पर भी पड़ा। सोमवार को इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर करीब 390 उड़ानें देरी से संचालित हुईं, जबकि 15 उड़ानों को डायवर्ट करना पड़ा और 26 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं।
गुरूग्राम में जलभराव की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने सरकारी दफ्तरों औऱ स्कूलों में वर्क फ्रॉम होम घोषित किया। शहर की सड़कों पर पानी भरने से कईं स्कूल की बसें फंस गई।
UP में बारिश से हालात बिगड़े
UP के 15 जिलों में बारिश जारी है।खराब मौसम को देखते हुए कई जगह स्कूल बंद कर दिए गए हैं। बारिश से जुड़े हादसों के चलते चार लोगों की मौत हो गई है।मथुरा में सड़कें और रिहायशी इलाके जलमग्न हो गए हैं।कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और आकाशीय बिजली गिरने का खतरा है।
MP में पांच जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट
MP में हुई बारिश के चलते कईं जिलों के बाजारों में पानी भर गया ,जिससे कईं जगहों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी।भोपाल मौसम विज्ञान केंद्र ने आज पांच जिलों बैतूल, दमोह, टीकमगढ़, राजगढ़ और नरसिंहपुर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है,जबकि प्रदेश के बाकी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
बिहार में बारिश का अलर्ट
बिहार में मौसम विभाग ने तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। अगले तीन दिनों तक राज्य में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
27 अगस्त तक 15 राज्यों में भारी बारिश का अनुमान
मौसम विभाग ने 27 अगस्त तक मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, उत्तराखंड और केरल समेत 15 राज्यों में भारी बारिश की आशंका जताई है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 25 से 28 अगस्त के दौरान भारी से अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भी बारिश की संभावना है।
पंजाब में 25 से 28 अगस्त के बीच कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।छत्तीसगढ़ में 25 से 28 अगस्त के बीच बारिश के साथ कुछ स्थानों पर आंधी और बिजली गिरने की आशंका है।
दिल्ली-NCR में मंगलवार को मूसलाधार बारिश की संभावना को देखते हुए फ्लाइट से सफर करने वाले यात्रियों को अपनी उड़ानों का शेड्यूल पहले चेक करने की सलाह दी गई है।
अन्य खबरें जानें-
Hockey World Cup 2026: 51 साल का इंतजार और बढ़ा, अर्जेंटीना ने 5-3 से हराकर तोड़ा सेमीफाइनल का सपना



