Hockey World Cup 2026: 51 साल का इंतजार और बढ़ा, अर्जेंटीना ने 5-3 से हराकर तोड़ा सेमीफाइनल का सपना

25 अगस्त हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम का सफर खत्म हो गया है। 24 अगस्त को खेले गए पूल-E  के मैच में अर्जेंटीना…

हॉकी वर्ल्ड कप

25 अगस्त

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम का सफर खत्म हो गया है। 24 अगस्त को खेले गए पूल-E  के मैच में अर्जेंटीना ने भारतीय टीम को 5-3 से हरा दिया।यह मैच भारतीय टीम के लिए करो या मरो जैसा था। टीम को अगले दौर में पहुंचने के लिए मैच को हर हाल में जीतना जरूरी था।इसी हार के साथ भारतीय टीम का सेमीफाइनल में प्रवेश करने का सपना भी टूट गया और वर्ल्ड कप से बाहर भी हो गया।भारतीय टीम ने आखिरी बार 1975 मैं वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। 51 साल से चला आ रहा वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना बरकरार रहा।

पहले क्वार्टर में अर्जेंटीना की शानदार शुरुआत

अर्जेंटीना की टीम ने शुरूआत से ही भारतीय टीम पर दबाव बनाया और पहले ही क्वार्टर में 2-0 से बढ़त बना ली।दो गोल से पिछड़ने के बाद भारतीय टीम ने वापसी की कोशिश की। 10वें मिनट में सुखजीत सिंह ने भारत के लिए गोल किया और स्कोर 1-2 कर दिया। पहले क्वार्टर के अंत तक अर्जेंटीना 2-1 से आगे रहा।

दूसरे क्वार्टर में नहीं हुआ कोई गोल

दूसरे क्वार्टर में भारतीय टीम ने बेहतर डिफेंस दिखाया। दोनों टीमों की ओर से कोई गोल नहीं हुआ। भारत ने अर्जेंटीना को इस दौरान पेनल्टी कॉर्नर का मौका भी नहीं दिया। हालांकि, पहले हाफ का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम 1-2 से पीछे थी।

तीसरे क्वार्टर में अर्जेंटीना ने बढ़ाई बढ़त

तीसरे क्वार्टर में अर्जेंटीना ने एक बार फिर आक्रामक खेल दिखाया और गोल करते हुए स्कोर को 4-1 कर दिया। भारत को तीसरे क्वार्टर में पांच पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन टीम इन मौकों को गोल में नहीं बदल सकी। अर्जेंटीना की मजबूत बढ़त के कारण भारत की मुश्किलें बढ़ती चली गईं।

आखिरी क्वार्टर में भारत ने किए दो गोल

चौथे क्वार्टर में अर्जेंटीना ने एक और गोल कर भारत की वापसी की उम्मीदों को लगभग खत्म कर दिया। पांच गोल दागकर अर्जेंटीना ने स्कोर 5-1  कर दिया।मैच के आखिरी पलों में भारत ने लगातार दो गोल किए। 58वें मिनट में सुखजीत सिंह ने अपना दूसरा गोल किया, जबकि 60वें मिनट में हार्दिक सिंह ने गोल दागा। इससे स्कोर 5-3 हो गया, लेकिन भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा और साथ ही वर्ल्ड कप से बाहर हो गई।

भारतीय टीम से इस टूर्नामेंट में काफी उम्मीदें थीं, लेकिन टीम दूसरे दौर में अपने तीनों मुकाबले हार गई। अर्जेंटीना के खिलाफ मिली हार के साथ भारत का वर्ल्ड कप अभियान निराशाजनक तरीके से समाप्त हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *