Weather Update: 17 राज्यों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी, पहाड़ों पर लैंडस्लाइड का खतरा

देश के कईँ हिस्सों मे जारी बारिश के चलते हाहाकार मचा हुआ है। UP में हो रही लगातार बारिश के चलते गंगा और यमुना समेत…

देश

देश के कईँ हिस्सों मे जारी बारिश के चलते हाहाकार मचा हुआ है। UP में हो रही लगातार बारिश के चलते गंगा और यमुना समेत छह और नदियां उफान पर हैं।प्रदेश में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। IMD ने दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश समेत 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। IMD ने कुछ इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट भी जारी किया है।

वाराणसी में डूबे सभी 84 घाट

वाराणसी में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पानी बढ़ने से सभी 84 घाट डूह गए। मणिकर्णिका घाट की छत पर अंतिम संस्कार कराया जा रहा है, जबकि दशाश्वमेध घाट की गंगा आरती भी छत पर कराई जा रही है। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने गंगा में छोटी-बड़ी सभी नावों के संचालन पर रोक लगा दी है।

MP में तीन मानसूनी सिस्टम एक्टिव

MP में इस समय तीन मानसूनी सिस्टम सक्रिय हैं। रीवा-सीधी के पास लो प्रेशर एरिया, उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश से गुजर रही मानसून ट्रफ और दक्षिण-पश्चिमी मध्य प्रदेश में चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।जिसके चलते प्रदेश में आज मौसम विभाग ने 16 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

उत्तराखंड में बारिश और लैंडस्लाइड से परेशानी

उत्तराखंड में बारिश लगातार जारी है। देहरादून, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और नैनीताल समेत नौ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।बारिश और लैंडस्लाइड के कारण प्रदेश की 85 सड़कें बंद हैं।कईं हिस्सों में सड़कें लैंडस्लाइड के चलते धंस गई।जिसके चलते यातायात प्रभावित बना हुआ है।

बिहार में 28 जिलों में बारिश का अलर्ट

बिहार प्रदेश में आज 28 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।कुछ इलाकों में बिजली गिरने की आशंका जताई जा रही है।बेगूसराय के मुंगेर घाट पर भी जलस्तर बढ़ने से अंतिम संस्कार के दौरान लोगों को परेशानी हो रही है।

पंजाब-हरियाणा में भी बारिश का दौर जारी

पंजाब के जालंधर और पठानकोट में शनिवार सुबह हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर और रूपनगर में भारी बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। चंडीगढ़ में बादल छाए रहने और बारिश की संभावना है।

हरियाणा में भी मानसून फिर सक्रिय हुआ है। पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल और पानीपत में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

हिमाचल में आज बारिश

हिमाचल प्रदेश के चंबा, बिलासपुर,कांगड़ा और मंडी में बारिश का अलर्ट है।अन्य हिस्सों में भी कुछ जगह बारिश हो सकती है।

17 राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को यूपी, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र और असम में भारी बारिश और आंधी की संभावना है। कई जगह तेज हवाएं चल सकती हैं। पहाड़ी राज्यों में लैंडस्लाइड का खतरा बना हुआ है, जबकि कुछ इलाकों में बिजली गिरने और ओलावृष्टि की भी चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने नदी किनारे और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में लोगों को विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।

अन्य खबरें जानें –

FIH Hockey World Cup 2026: भारतीय महिला हॉकी टीम की राह मुश्किल, नीदरलैंड्स ने 2-0 से हराया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *