गुरदासपुर, 21 अगस्त
गुरदासपुर के दीनानगर पुलिस ने गैर-कानूनी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है।पत्रकारों को जानकारी देते हुए SP मनोज ठाकुर ने बताया कि दीनानगर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार (नंबर HP 54 B 3888) में सवार एक व्यक्ति हथियारों के साथ दाना मंडी पनियाड़ में बने सीमेंट शेड के पास डकैती की योजना बना रहा है।
इस पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई की और डकैती की योजना बना रहे 6 आरोपियों दीपक मल्होत्रा, शेरप्रीत सिंह, पंकज शर्मा, राहुल कुमार, साहिल सैनी और सनी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की तलाशी के दौरान उनसे 2 पिस्तौल, मैगज़ीन और 9 ज़िंदा कारतूस बरामद किए गए। इसके अलावा, कार की तलाशी के दौरान 1 कृपाण और 3 खंजर भी बरामद किए गए। आरोपियों का पहले ही आपराधिक रिकार्ड है। आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस द्वारा आगे की पूछताछ जारी है।
अन्य खबरें जानें –

