नवांशहर, 21 अगस्त
कौमी इंसाफ मोर्चा के आह्वान पर आज बंदी सिंहों की रिहाई की मांग को लेकर पंजाब बंद का ऐलान किया गया। बंद का असर जिला नवांशहर में भी देखने को मिला।नवांशहर शहर में आमतौर पर सुबह के समय जहां बाजार की अधिकांश दुकानें खुल जाती हैं, वहीं आज सुबह ज्यादातर दुकानें बंद रहीं। बाजारों में इक्का-दुक्का दुकानें ही खुली दिखाई दीं।
जानकारी के मुताबिक, नवांशहर में करीब 75 से 80 प्रतिशत दुकानें बंद देखने को मिलीं, जबकि मुख्य बाजारों में भी बंद का असर साफ नजर आया।कौमी इंसाफ मोर्चा की ओर से बंदी सिंहों की रिहाई को लेकर पंजाब बंद का आह्वान किया गया है। बंद के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
पुलिस की टीमें बाजारों और संवेदनशील स्थानों पर तैनात हैं और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी तरह की असामाजिक गतिविधि को रोका जा सके।फिलहाल नवांशहर में बंद शांतिपूर्ण नजर आया और सुबह के समय बाजारों में इसका व्यापक असर देखने को मिला।सरकारी स्कूल खुला मिला जबकि प्राइवेट स्कूल बंद दिखा ।
अन्य खबरें जानें –

