कलायत में CIA की बड़ी कार्रवाई , दिल्ली से चोरी हुआ ट्रैक्टर व गाड़ी गांव खरक पांडवा के पास से बरामद, आरोपी गिरफ्तार

कलायत, 20 अगस्त कलायत SP मनप्रीत सिंह सूदन के मार्गदर्शन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत CIA कलायत की टीम…

कलायत

कलायत, 20 अगस्त

कलायत SP मनप्रीत सिंह सूदन के मार्गदर्शन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत CIA कलायत की टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए कलायत तहसील क्षेत्र के गांव खड़क पंडवा के पास विशेष नाकाबंदी कर दिल्ली से चोरी किया गया एक ट्रैक्टर और एक अन्य गाड़ी बरामद की है। CIA इंचार्ज मनीष ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने इलाके में तुरंत दबिश दी और संदिग्ध ठिकानों को घेरते हुए यह कार्रवाई की, जिससे वाहन चोरों में हड़कंप मच गया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ये वाहन दिल्ली से चुराए गए थे। जिन्हें शातिर यहां ठिकाने लगाने की फिराक में थे। CIA इंचार्ज मनीष ने स्पष्ट किया कि वारदात में शामिल मुख्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस गैंग के तार कहां-कहां जुड़े हैं ।SP के निर्देशों पर जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

अन्य खबरें जानें –

Chandigarh Missing : चंडीगढ़ में 13 साल की युवती लापता, परिवार ने तलाश के लिए लोगों ने मांगी मदद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *