चंडीगढ, 20 अगस्त
चंडीगढ के कैंबवाला इलाके से 13 साल की युवती रहस्यमय तरीके से लापता हो गई। लापता युवती की पहचान संगीता के रूप में हुई है।इस मामले में पुलिस स्टेशन -03 में FIR नंबर 92 तारीख 08.08.2026 धारा 137(2) BNS शिकायत दर्ज की गई है और पुलिस और परिवार ने युवती की खोज के लिए इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के ज़रिए उसकी तस्वीर और वीडियो जारी करके आम जनता से सहयोग मांगा है।
हर जगह खोजने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला
पुलिस को दी गई शिकाय़त में शिकायतकर्ता श्री मुन्ना राम (पिता तिलक राम) ने बताया कि उनकी 13 साल की बेटी संगीता कुमारी 06.08.2026 को शाम करीब 06:00 बजे मंदिर के पास गई थी, लेकिन मंदिर से घर वापस नहीं लौटी। कैंबवाला इलाके, रिश्तेदारों के घरों और दोस्तों के पास तलाशने के बावजूद उसका पता नहीं चल सका।
लापता लड़की का विवरण इस प्रकार है:-
नाम – संगीता
उम्र – 13 साल
कद – लगभग 4 फीट 07 इंच
रंग – सांवला
कपड़े – नीले रंग की टी-शर्ट, आसमानी नीले रंग की जींस , चांदी की चूड़ियाँ, चप्पल
पहचान माथे पर काला तिल



