भिवानी में 59वीं राज्य स्तरीय एथलेटिक्स-बॉक्सिंग प्रतियोगिताएं जारी, खिलाड़ियों ने दिखाया दम, बॉक्सिंग का फाइनल मुकाबला आज

भिवानी ,20 अगस्त भिवानी में 59वीं राज्य स्तरीय अंडर-17, 14 और 19 गर्ल्स एथलेटिक्स तथा अंडर-14, 17 और 19 बॉयज बॉक्सिंग की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं…

भिवानी

भिवानी ,20 अगस्त

भिवानी में 59वीं राज्य स्तरीय अंडर-17, 14 और 19 गर्ल्स एथलेटिक्स तथा अंडर-14, 17 और 19 बॉयज बॉक्सिंग की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं जारी हैं। 18 अगस्त से शुरू हुई इन प्रतियोगिताओं में प्रदेशभर से पहुंचे खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। जिला शिक्षा अधिकारी निर्मल दहिया ने प्रतियोगिताओं की व्यवस्थाओं और खिलाड़ियों के प्रदर्शन को लेकर जानकारी दी।

भिवानी में आयोजित राज्य स्तरीय एथलेटिक्स और बॉक्सिंग प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। एथलेटिक्स की अलग-अलग विधाओं में अंडर-14 की 7, अंडर-17 की 11 और अंडर-19 की 12 प्रतियोगिताएं पूरी हो चुकी हैं। वहीं बॉक्सिंग के मुकाबले भी लगातार जारी हैं।जिला शिक्षा अधिकारी निर्मल दहिया ने बताया कि बॉक्सिंग के सभी वर्गों के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले 20 अगस्त को संपन्न होंगे। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिताओं का आयोजन बेहतर तरीके से किया जा रहा है और खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का पूरा अवसर मिल रहा है।

भिवानी को इन दो महत्वपूर्ण खेलों की मेजबानी मिलने पर जिला शिक्षा अधिकारी ने खुशी जताई। उन्होंने कहा कि एथलेटिक्स और बॉक्सिंग में भिवानी के खिलाड़ी पहले भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं और अब मेजबान जिले के खिलाड़ी भी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।

जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि खिलाड़ियों के रहने, खाने-पीने, पानी, टॉयलेट, नहाने की व्यवस्था और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। जिला प्रशासन, पुलिस, PWD और नगर परिषद सहित विभिन्न विभाग खिलाड़ियों की सुविधाओं के लिए लगातार काम कर रहे हैं। शिक्षा विभाग और विशेष रूप से शारीरिक शिक्षा विभाग के कर्मचारी दिन-रात खिलाड़ियों की सेवा और प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन में जुटे हुए हैं।फिलहाल भिवानी में चल रही इन राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बन रहा है। बॉक्सिंग के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों के साथ प्रतियोगिता का रोमांच और बढ़ने की उम्मीद है।

अन्य खबरें जानें –

सिरसा में CRM योजना के तहत कृषि यंत्रों के लाभार्थियों का ड्रॉ हुआ संपन्न, 421 किसानों का हुआ चयन, 995 किसानों ने किया था ऑनलाइन आवेदन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *