Kenya Helicopter Crash: सफारी के दौरान हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, 5 अमेरिकी नागरिकों समेत 7 की मौत

केन्या, 20 अगस्त केन्या के साम्बुरु काउंटी में सफारी के दौरान एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में हेलीकॉप्टर में सवार सभी सात लोगों की…

Kenya

केन्या, 20 अगस्त

केन्या के साम्बुरु काउंटी में सफारी के दौरान एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में हेलीकॉप्टर में सवार सभी सात लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पांच अमेरिकी नागरिक और इक्वाडोर के राष्ट्रीय खुफिया केंद्र के प्रमुख मिशेल सेंसी-कॉन्टुगी तथा उनकी पत्नी शामिल हैं। हादसा साम्बुरु काउंटी के माउंट ओलोलोक्वे के पास एक दुर्गम इलाके में हुआ।

केन्या नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के मुताबिक, हेलीकॉप्टर में कुल सात लोग सवार थे, जिनमें छह यात्री और एक पायलट था। हेलीकॉप्टर करीब 9:13 बजे लॉइसाबा कंजरवेंसी से साम्बुरु काउंटी के इवासो न्यिरो इलाके की ओर जा रहा था। इसी दौरान यह हादसे का शिकार हो गया।

हेलीकॉप्टर का संचालन स्थानीय कंपनी लेडी लॉरी हेलीकॉप्टर्स कर रही थी। बताया जा रहा है कि इसमें सवार लोग लक्जरी टूर कंपनी एंडबियॉन्ड के मेहमान थे और सफारी के दौरान चार्टर उड़ान पर थे।

हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। ट्रॉपिक एयर केन्या ने तलाश और बचाव अभियान में सहायता के लिए अपने दो हेलीकॉप्टर भेजे। केन्या रेड क्रॉस की आपातकालीन टीमें भी बहु-एजेंसी राहत अभियान में शामिल हुईं।

अधिकारियों ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि उड़ान के दौरान हेलीकॉप्टर किस वजह से दुर्घटनाग्रस्त हुआ। जांच एजेंसियां हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही हैं।

अन्य खबरें जानें-

बारिश बनी आफत, बाढ़-भूस्खलन से बिगड़े हालात, उत्तराखंड में 4 मौतें, हिमाचल में 88 सड़कें बंद

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *