FIH Hockey World Cup: इंग्लैंड के खिलाफ आज देश की बेटियां, अपराजेय रहते हुए दूसरे दौर पर नजर

भारतीय महिला हॉकी टीम आज वीरवार को FIH महिला हॉकी विश्व कप के पूल-डी के अपने आखिरी मैच में इंग्लैंड से भिड़ेगी। अब तक टूर्नामेंट…

हॉकी

भारतीय महिला हॉकी टीम आज वीरवार को FIH महिला हॉकी विश्व कप के पूल-डी के अपने आखिरी मैच में इंग्लैंड से भिड़ेगी। अब तक टूर्नामेंट में अजेय रही भारतीय महिला हॉकी टीम की नजरें पूल में शीर्ष पर स्थान बरकरार रख टॉप-8 में जगह पक्की करने होगी। यह मुकाबला शाम 6.30 बजे नीदरलैंड्स में एम्स्टर्डम के पास एमस्टेलवीन के वैगनर स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारतीय महिला हॉकी टीम ने अब तक टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। पहले मैच में भारतीय महिला हॉकी टीम ने चीन को 2-2 से ड्रा पर रोका था और दूसरे मैच में दक्षिण अफ्रीका को 6-1 से हराकर बड़ी जीत दर्ज की।  टीम अगर इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबला ड्रॉ भी करती है तो वह अगले दौर में पहुंच जाएगी। हालांकि जीत के साथ भारत पूल डी में शीर्ष स्थान और मजबूत कर सकता है।

भारत की अटैकिंग डेप्थ बनी ताकत

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत की 6-1 की जीत में छह अलग-अलग खिलाड़ियों ने गोल किए। सुनेलिता टोप्पो, नवनीत कौर, सुषिला चानू, दीपिका, लालरेमसियामी और साक्षी राणा ने गोल दागे। इससे टीम की अटैकिंग डेप्थ का पता चलता है।टूर्नामेंट में युवा खिलाडियों ने शानदार प्रदर्शन किया है।

दीपिका पर रहेंगी नजरें

भारत की दीपिका टूर्नामेंट में अब तक दो गोल कर चुकी हैं और गोल स्कोररों की सूची में दूसरे स्थान पर हैं। इंग्लैंड के खिलाफ भी टीम को उनसे गोल की उम्मीद होगी।

कोच ने बताया अहम मुकाबला

भारतीय महिला टीम के कोच शोर्ड मारिन ने इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले को रोमांचक बताया। उन्होंने कहा कि पिछली बार भारत को वर्ल्ड कप क्वालिफायर में इंग्लैंड से हार मिली थी और अब यह देखने का मौका है कि उस मुकाबले के बाद टीम ने खुद को कितना बेहतर किया है।

भारत की कोशिश होगी कि इंग्लैंड के खिलाफ मजबूत प्रदर्शन करते हुए पूल डी में शीर्ष स्थान हासिल करे और बिना कोई मैच गंवाए अगले दौर में प्रवेश करे।

अन्य खबरें जानें-

Kenya Helicopter Crash: सफारी के दौरान हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, 5 अमेरिकी नागरिकों समेत 7 की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *