राजपुरा, 19 अगस्त
पटियाला में राजपुरा रोड पर SST नगर के पास कबाड़ के ढेर में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। आग इतनी ज़बरदस्त थी कि उसकी लपटें दूर से ही दिखाई दे रही थीं।
आग लगने की सूचना मिलते ही इलाके के लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को खबर दी। सूचना मिलने पर चार-पांच दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के लिए राहत कार्य शुरू किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार अब तक किसी के भी हताहत होने की कोई सूचना सामने नहीं आई है। हालांकि, कबाड़ के ढेर में प्लास्टिक समेत बड़ी मात्रा में ज्वलनशील पदार्थ होने के कारण फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों को आग बुझाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।आग लगने के कारणों का पता फिलहाल अभी तक पता नहीं चल पाया।
अन्य खबरें जानें-
गुजरात के भावनगर में नकली शराब का कहर, 3 लोगों की मौत, 4 अस्पताल में भर्ती, चार संदिग्ध हिरासत में



