रेवाड़ी में ट्रेन में नशीला पदार्थ पिलाकर श्रद्धालुओं से चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, रेलवे जंक्शन से किया काबू

रेवाड़ी, 19 अगस्त रेवाड़ी में ट्रेन में यात्रियों को नशीला पदार्थ पिलाकर लूटने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी वारदात के…

रेवाड़ी

रेवाड़ी, 19 अगस्त

रेवाड़ी में ट्रेन में यात्रियों को नशीला पदार्थ पिलाकर लूटने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी वारदात के समय यात्रियों को नशीला पदार्थ सूंघाकर वारदात को अंजाम देता था। रेवाड़ी GRP ने शिकायत मिलने के बाद आरोपी को 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया।

GRP ने आरोपी को रेवाड़ी रेलवे जंक्शन से काबू किया है। गुरुग्राम के जाटौली निवासी सोमदत्त ने GRP थाना रेवाड़ी में शिकायत देकर बताया कि वह अपने परिवार के साथ गोगामेड़ी से दर्शन कर ट्रेन के माध्यम से रेवाड़ी लौट रहा था। इसी दौरान कुछ युवकों ने मेलजोल बढ़ाकर श्रद्धालुओं को नशीला पदार्थ मिला पेय पिला दिया। नशीला पदार्थ असर करने के बाद श्रद्धालु बेहोशी की हालत में पहुंच गए।

शिकायत के अनुसार, करीब आधा दर्जन श्रद्धालु गुरुग्राम जाने वाली ट्रेन पकड़ने के लिए रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर उतरकर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान सभी को नींद आ गई। आरोप है कि इसी का फायदा उठाकर आरोपी श्रद्धालुओं के गहने चोरी कर मौके से फरार हो गया। मामले की सूचना मिलते ही रेवाड़ी GRP ने तत्परता से कार्रवाई शुरू की और आरोपी की तलाश करते हुए उसे रेवाड़ी रेलवे जंक्शन से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

अन्य खबरें जानें-

राजपुरा रोड पर कबाड़ के ढेर में लगी भीषण आग, दूर तक दिखाई दी आग की लपटें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *