कुरुक्षेत्र, 15 अगस्त
कुरुक्षेत्र की नई अनाज मंडी में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर ध्वजारोहण किया। इससे पहले उन्होंने शहीद स्मारक पर पहुंचकर देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को नमन किया।
समारोह के दौरान उन्होंने परेड की सलामी ली। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम और पुरस्कार वितरण समारोह भी आयोजित किया गया।विधानसभा अध्यक्ष ने कार्यक्रम के दौरान शहीद परिवारों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उन्हें सम्मानित किया।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि देश को आजादी लंबे संघर्ष और असंख्य बलिदानों के बाद मिली है। आज हम जिन परिस्थितियों में खुली हवा में सांस ले रहे हैं, उसके पीछे हमारे वीर शहीदों का त्याग और बलिदान है। हमें उनकी भावना से जुड़कर देश को आगे बढ़ाने का संकल्प लेना चाहिए।
कुरुक्षेत्र में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह की सराहना करते हुए उन्होंने जिला प्रशासन को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।
अन्य खबरें जानें –



