पानीपत में स्वतंत्रता दिवस पर कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पवार ने किया ध्वजारोहण, शहीदों को किया नमन

पानीपत, 15 अगस्त पानीपत में 80वें स्वतंत्रता दिवस के समारोह में कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पवार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और…

पानीपत

पानीपत, 15 अगस्त

पानीपत में 80वें स्वतंत्रता दिवस के समारोह में कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पवार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया।तिरंगा फहराने के बाद कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पवार ने परेड का निरीक्षण किया और स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले वीर शहीदों को नमन किया। कैबिनेट मंत्री  ने कहा कि आजादी हमें हमारे वीर स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान से मिली है। हमें उनके आदर्शों को अपनाते हुए देश और प्रदेश के विकास में अपना योगदान देना चाहिए।

अन्य खबरें जानें –

कुरुक्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस पर विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने किया ध्वजारोहण, शहीदों को किया नमन, परेड की ली सलामी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *