कैथल, 15 अगस्त
कैथल में नशा तस्करों पर शिकंजा कसते हुए आरोपियों को काबू करके बड़ी मात्रा में नशीला पदार्थ जब्त करने तथा नशा मुक्त हो जिला मुहिम तहत उल्लेखनीय कार्य करने वाली एंटी नारकोटिक सैल टीम को SP मनप्रीत सिंह सूदन ने प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एंटी नारकोटिक सैल द्वारा इंचार्ज सब इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार की अगुवाई में 4 महीनों में नशा तस्करी के 38 मामलो में 59 आरोपियों को काबू करके भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद किया गया।
इनमें से 11 मामलो कमर्शियल कवांटिटी के है, जिनमें 16 आरोपियों को काबू किया गया। इसके अतिरिक्त ANC टीम द्वारा चोरी, स्नैचिंग, शराब तस्करी आदि के 34 मामलो में भी सराहनीय कार्य करते हुए आरोपियों को काबू किया गया।
SP मनप्रीत सिंह सूदन ने पुलिसकर्मियों के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की तत्परता और समर्पण ही पुलिस की वास्तविक पहचान है। निष्ठा पूर्वक डयूटी करके खाकी का मान-सम्मान रखने वाले पुलिस कर्मचारियों पर विभाग को गर्व है।
कैथल पुलिस के अन्य जवान इनसे प्रेरणा लेकर निष्ठापूर्वक कर्तव्य पालना करें। बहादुरी से निष्ठा पूर्वक ड्यूटी करने वाले कर्मचारी-अधिकारियों को आगे भी इसी प्रकार सम्मानित किया जाएगा।
अन्य खबरें जानें –
करनाल में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, मंत्री रणबीर गंगवा ने फहराया तिरंगा



