बरनाला में कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने किया ध्वजारोहण,शहीदों की शहादत को किया नमन

बरनाला,15 अगस्त आज देशभर में  स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में बरनाला के बाबा काला महिर बहुमंतवी…

बरनाला

बरनाला,15 अगस्त

आज देशभर में  स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में बरनाला के बाबा काला महिर बहुमंतवी खेल स्टेडियम में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। समारोह में पंजाब के कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

ध्वजारोहण के बाद उन्होंने पुलिस परेड का निरीक्षण किया और देशवासियों के नाम अपना संदेश भी दिया। कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने अपने संबोधन में देश की आजादी के लिए पंजाब के शहीदों के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि देश को आजादी दिलाने में पंजाबियों ने बड़ी कुर्बानियां दी हैं।

शहीद-ए-आजम भगत सिंह, करतार सिंह सराभा और राजगुरु सहित अनेक स्वतंत्रता सेनानियों ने देश के लिए अपना जीवन न्यौछावर किया। उन्होंने पंजाब पुलिस और भारतीय सेना के जवानों की शहादत को भी नमन किया।

अन्य खबरें जानें –

पिंजौर-नालागढ़ हाईवे पर नदी उफान पर, वाहन चालकों को भारी परेशानी, स्थानीय लोगों में रोष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *