अंबाला में अनिल विज ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, उमड़ी भारी भीड़, शहर हुआ तिरंगामय, देशभक्ति के गीतों पर जमकर थिरके कैबिनेट मंत्री

अंबाला,15 अगस्त हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने अपने समर्थकों के साथ अंबाला में तिरंगा यात्रा निकाली ! तिरंगा यात्रा में लोगों का जोश…

अंबाला

अंबाला,15 अगस्त

हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने अपने समर्थकों के साथ अंबाला में तिरंगा यात्रा निकाली ! तिरंगा यात्रा में लोगों का जोश देखते ही बन रहा था, साथ ही अनिल बीच इस तिरंगा  यात्रा में जमकर थिरकते हुए नजर आए, जिसके कारण समर्थकों का भी जोश बढ़ने लगा ! यह  तिरंगा यात्रा अंबाला के सभी मुख्य बाजारों से होती हुई सनातन धर्म मंदिर में समाप्त हुई।

इस यात्रा के दौरान पूरा शहर तिरंगामय हो गया था सभी जगह तिरंगा लहराता हुआ नजर आ रहा था, जिसे देखकर अनिल विज  बहुत खुश हुए । मंत्री अनिल विज देशभक्ति के गीतों पर जमकर थिरकते हुए नजर आए। साथ ही वह खुद भी खुली गाड़ी में हाथ में तिरंगा लिए लोगों का अभिवादन स्वीकार करते नजर आए।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए अनिल विज ने कहा कि तिरंगा हमारी आन बान और शान है जिसको लेकर आज अंबाला की जनता सड़कों पर झूमी है। इससे  यह पता चलता है कि लोगों को हमारे तिरंगे से कितना प्यार है  !

अन्य खबरें जानें –

बरनाला में कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने किया ध्वजारोहण,शहीदों की शहादत को किया नमन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *