पलवल, 15 अगस्त
पलवल जिले में इस 80 वें स्वतंत्रता दिवस को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल द्वारा जिले के साथ लगती हुई UP, दिल्ली, राजस्थान की सीमाओं के साथ साथ नेशनल हाईवे 19 पर दिल्ली जाने वाले सड़क मार्गों पर पुलिस के नाके लगाए गए हैं ताकि इस स्वतंत्रता दिवस को देश प्रदेश के साथ जिला पलवल में हर्षो उल्लास और शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जा सके।
पलवल जिले में इस 80 वें स्वतंत्रता दिवस को मध्य नजर रखते हुए हरियाणा यूपी करमन बॉर्डर पर पुलिस की नाकेबंदी की हुई है और जो भी भारी वाहन हैं उनको डायवर्ट किया जा रहा है। ताकि जिले के अंदर जाम की स्थिति पैदा ना हो और इस स्वतंत्रता दिवस को बड़े धूमधाम और शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जा सके।
नाकों पर 24 घंटे पुलिस की ड्यूटी रहेगी और जो संग्धित वाहन है उसको चेक किया जा रहा है। संग्धित वाहनों में बैठे लोगों के आई कार्ड आधार कार्ड के साथ-साथ दूसरे आईडी प्रूफ भी चेक किए जा रहे हैं। ताकि कोई संग्धित व्यक्ति इस स्वतंत्रता दिवस में व्यवधान न पैदा कर सके ।उन्होंने कहा कि अगर कोई कानून का उल्लंघन करेगा तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अन्य खबरें जानें –



