नारनौल में स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव की अगुवाई में निकली तिरंगा यात्रा, उमड़ा जनसैलाब, हजारों की तादाद में जुटे लोग

नारनौल, 15 अगस्त नारनौल में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आज हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव की अगुवाई में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।…

नारनौल

नारनौल, 15 अगस्त

नारनौल में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आज हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव की अगुवाई में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। देशभक्ति के रंग में सराबोर इस यात्रा में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से हजारों लोगों ने भाग लिया। यात्रा के दौरान लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयघोष लगाए। पूरे मार्ग पर देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।

तिरंगा यात्रा की शुरुआत अटेली क्षेत्र के बजाड़ के पास से शुरू हुई। प्रारंभिक चरण में यात्रा वाहनों के काफिले के रूप में निकली, जो अटेली विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों और अटेली कस्बे के प्रमुख बाजारों से होते हुए नारनौल पहुंची। नारनौल शहर में यात्रा का कई स्थानों पर नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने स्वागत किया। इसके बाद यात्रा रेवाड़ी रोड, बस स्टैंड, महावीर चौक और महेंद्रगढ़ रोड से गुजरते हुए भाजपा जिला कार्यालय पहुंची।

भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव का गर्मजोशी से स्वागत किया। पत्रकारों से बातचीत के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 9 अगस्त को नारनौल से प्रदेश स्तरीय तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया था और उसी कड़ी में जिले में यह यात्रा आयोजित की गई है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि तिरंगा यात्रा केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति सम्मान प्रकट करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि तिरंगा उन लाखों वीरों के बलिदान का प्रतीक है, जिनके संघर्ष और त्याग से देश को आजादी मिली। यह प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की प्रेरणा देता है।

अन्य खबरें जानें –

देशभर में मानसून का अलर्ट, यूपी में 11 नदियां उफान पर, हिमाचल में लैंडस्लाइड के चलते 114 सड़कें बंद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *