झज्जर में धूमधाम से निकली तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर, DC बोली, आजादी पर्व को मनाने की है पूरी तैयारी

झज्जर, 14   अगस्त स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन की ओर से झज्जर शहर में धूमधाम से तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा शहीदी…

झज्जर

झज्जर, 14   अगस्त

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन की ओर से झज्जर शहर में धूमधाम से तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा शहीदी स्मारक से शुरू होकर महर्षि दयानंद स्टेडियम पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान देशभक्ति के नारों और तिरंगे के साथ पूरा माहौल देशप्रेम से सराबोर नजर आया।

तिरंगा यात्रा में जिला उपायुक्त वर्षा खंनगवाल और DCP धारना यादव विशेष रूप से मौजूद रहीं। यात्रा के साथ देश के नाम संदेश प्रसारित करने वाला प्रचार वाहन भी चलता रहा। वहीं, शहरभर में निकली इस यात्रा में स्कूली बच्चों ने मुख्य भूमिका निभाई और पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

जिला उपायुक्त वर्षा खंनगवाल ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से पूरी तैयारियां की जा रही हैं। DCP धारना यादव ने तिरंगा यात्रा के सफल आयोजन पर खुशी जताते हुए कहा कि शहर में निकली यात्रा में स्कूली बच्चों की भागीदारी विशेष रूप से उत्साहजनक रही। उन्होंने कहा कि यह खुशी की बात है कि युवा पीढ़ी में देशप्रेम की भावना लगातार दिखाई दे रही है।

DCP ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के लिहाज से हरसंभव कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी के मन में देशप्रेम की भावना है और पुलिस हमेशा देश की सेवा के लिए तत्पर रहेगी।जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने जिलेवासियों से स्वतंत्रता दिवस को आपसी भाईचारे, देशभक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाने का आह्वान किया।

अन्य खबरें जानें –

गुरुग्राम में मल्लिकार्जुन खरगे के अपमान के खिलाफ रोष, कांग्रेस SC सेल ने सड़कों पर उतरकर किया जोरदार प्रदर्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *