दिल्ली ,14 अगस्त
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा की तबीयत बिगड़ गई। जिन्हे दिल्ली के AIIMS में भर्ती कराया गया है। AIIMS के अनुसार, नड्डा को 13 अगस्त 2026 की शाम बेचैनी की शिकायत के बाद अस्पताल लाया गया।
अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने उनकी जांच की। जांच में कोरोनरी एंजियोग्राफी भी शामिल थी, जिसके जरिए हृदय की धमनियों की स्थिति का आकलन किया जाता है।अभी जेपी नड्डा की हालत स्थिर बताई जा रही है। उन्हें AIIMS के कार्डियोलॉजी विभाग में निगरानी में रखा गया है, जहां डॉक्टरों की टीम लगातार उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए है।
अन्य खबरें जानें –



