अमृतसर में पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह के घर के बाहर फायरिंग, सरकारी स्कॉर्पियो पर लगी गोली, जांच में जुटी पुलिस

अमृतसर, 14 अगस्त  अमृतसर में अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह के घर पर कई राउंड फायरिंग की घटना सामने आई है।…

अमृतसर

अमृतसर, 14 अगस्त

 अमृतसर में अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह के घर पर कई राउंड फायरिंग की घटना सामने आई है। उनके घर के बाहर सुरक्षा कर्मियों को उपलब्ध करवाई गई गाड़ी के बोनट पर गोली लगने का निशान मिला है। पुलिस को घटनास्थल पर एक कारतूस भी मिला है।

बताया जा रहा है कि यह घटना 12 अगस्त की  है। ज्ञानी रघबीर सिंह के घर रात करीब 11 बजे के आसपास गोली चलने की आवाज उनके CCTV में रिकार्ड हुई थी। परिवार को घटना का तब पता चला जब ड्राइवर गाड़ी साफ कर रहा था और उसने बोनट पर गोली का निशान देखा।

पुलिस आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। घटना की सूचना मिलते ही अमृतसर पुलिस कमिश्नर हरमनबीर सिंह गिल भी मौके पर पहुंचे। पुलिस हवाई फायरिंग समेत घटना के पीछे के कारणों और फायरिंग करने वालों की पहचान का पता लगाने में जुटी है।

पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने बताया कि उन्हें किसी तरह की सीधी धमकी या फोन नहीं आया था। उन्होंने स्पष्ट किया कि फायरिंग के पीछे किसकी दुश्मनी या क्या मंशा थी, इस बारे में फिलहाल कुछ नहीं कहा जा सकता। इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही होगा।

अन्य खबरें जानें –

केन्द्रीय मंत्री जेपी नड्डा की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में भर्ती, हालत स्थिर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *