मनीमाजरा की इंदिरा कॉलोनी में वायरल हुआ नशेडियों का वीडियो, ‘जॉम्बी ड्रग’ की दस्तक, पुलिस और प्रशासन की बढ़ी चिंता

मनीमाजरा, 13 अगस्त मनीमाजरा की इंदिरा कॉलोनी से सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ युवक नशे की…

मनीमाजरा

मनीमाजरा, 13 अगस्त

मनीमाजरा की इंदिरा कॉलोनी से सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ युवक नशे की हालत में सड़क पर स्टैच्यू की तरह खड़े दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में अलग-अलग व्यक्ति नजर आ रहे हैं, जिसके बाद इलाके में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

गौरतलब है कि इंदिरा कॉलोनी में नशे की समस्या को लेकर एरिया पार्षद सुमन शर्मा द्वारा पुलिस-पब्लिक मीटिंग के दौरान भी सवाल उठाए जा चुके हैं। पार्षद ने इलाके में बढ़ते नशे के कारोबार पर चिंता जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी।

अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो ने एक बार फिर इंदिरा कॉलोनी में नशे की समस्या को लेकर चर्चा तेज कर दी है। वीडियो की सत्यता और इसमें दिखाई दे रहे लोगों की पहचान की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

पंजाब के चंडीगढ़ में जॉम्बी ड्रग (जाइलाजीन) के खौफनाक असर का एक बेहद विचलित करने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक युवक कुर्सी पर बैठे-बैठे अचानक अपना शारीरिक संतुलन खोकर बेसुध होकर नीचे गिर जाता है। अमेरिका और यूरोपीय देशों में तबाही मचाने वाले इस सिंथेटिक नशे की चंडीगढ़ में दस्तक ने स्थानीय प्रशासन, स्वास्थ्य विशेषज्ञों और अभिभावकों की नींद उड़ा दी है।

 अन्य खबरें जानें –

यमुनानगर में 15 अगस्त को राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष करेंगे राष्ट्रीय ध्वजारोहण, DC और SP ने लिया तैयारियों का जायजा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *