अंबाला, 11 अगस्त
सावन शिवरात्रि के पावन पर्व पर अंबाला छावनी का प्राचीन हाथीखाना मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया है। श्रद्धालु सुबह से ही भगवान शिव के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए मंदिरों में पहुंच रहे हैं। कोई गंगाजल से भोलेनाथ का अभिषेक कर रहा है, तो कोई दूध, दही, शहद और बेलपत्र अर्पित कर भगवान शिव की आराधना कर रहा है।
मान्यता है कि सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा करने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है। शिवरात्रि के दिन जलाभिषेक और विधि-विधान से पूजा करने का विशेष महत्व माना गया है। मंदिरों में हर–हर महादेव और बम–बम भोले के जयकारों से पूरा माहौल शिवमय नजर आ रहा है।
हाथीखाना मंदिर के पुजारी ने बताया कि आज सुबह से ही भारी संख्या में भक्ति भगवान शिव को गंगाजल अर्पित करने के लिए आ रहे हैं। मान्यता यह है कि जो भी सावन में भगवान शिव की पूजा करता है उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है।
अन्य खबरें जानें –


