नूंह में सावन शिवरात्रि पर नलेश्वर महादेव मंदिर में गूंजे हर-हर महादेव के जयघोष , कांवड़ियों ने किया जलाभिषेक

नूंह ,11  अगस्त हरियाणा के नूंह जिले में अरावली पर्वतमाला की तलहटी में स्थित पांडवकालीन प्राचीन नलेश्वर महादेव शिव मंदिर में सावन मास की शिवरात्रि…

नूंह

नूंह ,11  अगस्त

हरियाणा के नूंह जिले में अरावली पर्वतमाला की तलहटी में स्थित पांडवकालीन प्राचीन नलेश्वर महादेव शिव मंदिर में सावन मास की शिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं की आस्था उमड़ पड़ी। दूर-दराज क्षेत्रों से कांवड़ लेकर पहुंचे श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर कांवड़ चढ़ाई और सुख-समृद्धि की कामना की।

सावन शिवरात्रि के अवसर पर सुबह मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना की गई। विधि-विधान के साथ भगवान भोलेनाथ का पूजन किया गया। इसके बाद हरिद्वार सहित विभिन्न तीर्थ स्थलों से गंगाजल लेकर पहुंचे कांवड़ियों ने नलेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया और अपनी-अपनी कांवड़ भगवान शिव को अर्पित की।

इस दौरान मंदिर परिसर हरहर महादेव और बमबम भोले के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को जल, बेलपत्र और अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर पूजा-अर्चना की। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा।

नलेश्वर महादेव मंदिर को क्षेत्र के प्राचीन और धार्मिक आस्था के प्रमुख केंद्रों में माना जाता है। सावन मास में यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं। शिवरात्रि के अवसर पर कांवड़ियों द्वारा मंदिर में कांवड़ चढ़ाने की परंपरा के चलते मंदिर परिसर में विशेष धार्मिक माहौल देखने को मिला।

 अन्य खबरें जानें –

जुलाना में 80 फीट तिरंगे के साथ निकाली गई तिरंगा यात्रा, स्कूली छात्रों व पूर्व सैनिकों, भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिया भाग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *