कलायत में धूमधाम से मनाया गया शिवरात्रि का पर्व, मंदिरों में सजी भव्य शिव-पार्वती झांकियां

कलायत,11 अगस्त कलायत क्षेत्र में पवित्र कांवड़ यात्रा और शिवरात्रि के पावन अवसर पर शिवालय हर–हर महादेव के जयकारों से गूंज उठे। इस शुभ अवसर…

कलायत

कलायत,11 अगस्त

कलायत क्षेत्र में पवित्र कांवड़ यात्रा और शिवरात्रि के पावन अवसर पर शिवालय हर–हर महादेव के जयकारों से गूंज उठे। इस शुभ अवसर पर बड़ी संख्या में शिव भक्तों ने मंदिरों में पहुंचकर भोले बाबा का जलाभिषेक किया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

धार्मिक और सांस्कृतिक उल्लास के बीच रात्रि के समय पूरे मंदिर में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सजी आकर्षक शिव-पार्वती झांकी और कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किए गए मनमोहक नृत्यों ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया, जिसमें बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

 अन्य खबरें जानें –

जुलाना में 80 फीट तिरंगे के साथ निकाली गई तिरंगा यात्रा, स्कूली छात्रों व पूर्व सैनिकों, भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिया भाग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *