जुलाना में 80 फीट तिरंगे के साथ निकाली गई तिरंगा यात्रा, स्कूली छात्रों व पूर्व सैनिकों, भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिया भाग

जुलाना,11 अगस्त जुलाना कस्बे  में तिरंगा यात्रा निकाली गई।जो पुरानी अनाज मंडी से शुरू होकर बाजार से होते हुए पुराने बस स्टैंड तक निकाली गई।…

जुलाना

जुलाना,11 अगस्त

जुलाना कस्बे  में तिरंगा यात्रा निकाली गई।जो पुरानी अनाज मंडी से शुरू होकर बाजार से होते हुए पुराने बस स्टैंड तक निकाली गई। यात्रा में स्कूली छात्रों के साथ पूर्व सैनिकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में भाजपा के पूर्व प्रत्याशी और हरियाणा समाज कल्याण बोर्ड के चेयरमैन कैप्टन योगेश बैरागी ने शिकरत की। कैप्टन योगेश बैरागी ने कहा कि देश 80 वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। इसी को लेकर 80 फीट के तिरंगे के साथ यात्रा निकाली गई है। देश के हर नागरिक के लिए यह दिन किसी पर्व से कम नही है।

कैप्टन योगेश बैरागी नें कहा कि हमनें हर घर तिरंगा अभियान के तहत जुलाना में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर 80 फीट के तिरंगा के साथ तिरंगा युवा शक्ति यात्रा निकाली है। युवा शक्ति नाम देने की वजह साफ है कि ये युवा देश आने वाले कल में युवाओं नें आगे लेकर जाना है, तिरंगा की शान यही युवा बुलंद रखेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आह्वान पर विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया है।

 अन्य खबरें जानें –

पलवल में 17 अगस्त को होगी भव्य तिरंगा यात्रा, विधायक ने अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *