पलवल में 17 अगस्त को होगी भव्य तिरंगा यात्रा, विधायक ने अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

पलवल, 11 अगस्त पलवल जिले की विधान सभा क्षेत्र होडल में भारत सरकार की ओर से देशभर में 17 अगस्त तक चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी…

पलवल

पलवल, 11 अगस्त

पलवल जिले की विधान सभा क्षेत्र होडल में भारत सरकार की ओर से देशभर में 17 अगस्त तक चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी हर घर तिरंगा अभियान के तहत नागरिकों में राष्ट्रप्रेम एवं देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सोमवार 17 अगस्त को प्रात: 8 बजे से होडल क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा।

तिरंगा यात्रा का नेतृत्व केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर करेंगे। होडल के विधायक हरेंद्र सिंह और एसडीएम बलीना ने तिरंगा यात्रा के संबंध में अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

विधायक हरेंद्र सिंह ने कहा कि तिरंगा यात्रा का आयोजन होडल के जाट हाई स्कूल से लेकर सती सरोवर होडल तक किया जाएगा। केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर तिरंगा यात्रा का नेतृत्व करेंगे। उन्होंने तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि तिरंगा यात्रा के दौरान व्यवस्थाएं सुचारू रखें और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

उन्होंने तिरंगा यात्रा के मार्ग पर साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था, पेयजल तथा सुरक्षा सहित अन्य पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में तिरंगा यात्रा में शामिल होकर राष्ट्र की एकता, अखंडता और देशभक्ति का संदेश देने का आह्वान किया है।

SDM बलीना ने कहा कि कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य युवाओं एवं आमजन में देशभक्ति की भावना को और मजबूत करना तथा स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों के प्रति सम्मान व्यक्त करना है। यात्रा के माध्यम से लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और देश के प्रति अपने कर्तव्यों के लिए जागरूक किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान से परिचित होने का अवसर मिलता है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे तिरंगा यात्रा में उत्साहपूर्वक भाग लेकर राष्ट्रभक्ति और एकजुटता का संदेश जन-जन तक पहुंचाएं।

 अन्य खबरें जानें –

नवाशहर में गुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश पर्व पर विशेष 5 किमी मैराथन का किया गया आयोजन, स्कूलों और कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने लिया भाग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *