यमुनानगर में भारी वर्षा के चलते शहर में हुआ जलभराव, कईं इलाकों में भरा पानी, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण स्थिति और बिगड़ी

यमुनानगर,10 अगस्त हरियाणा के यमुनानगर जगाधरी में हुई भारी वर्षा के चलते शहर एक बार फिर पानी पानी हो गया। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के…

यमुनानगर

यमुनानगर,10 अगस्त

हरियाणा के यमुनानगर जगाधरी में हुई भारी वर्षा के चलते शहर एक बार फिर पानी पानी हो गया। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण हालात और बिगड़ गए। लगातार बारिश के चलते शहर के अधिकांश इलाकों में गलियों में पानी भर चुका है ।कई इलाकों में तो पानी लोगों के घरों में घुस चुका है ,लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

सफाई कर्मचारियों का कहना है कि भाजपा सरकार ने 12 वर्ष हो गए ना तो नए सफाई कर्मचारियों की भर्ती की, ना पानी निकासी के इंतजाम दिए। जिसकी वजह से हालात बद से बदतर नजर आ रहे हैं ।पानी लोगों के घरों में घुस चुका है, लोग परेशान हैं। नगर निगम अधिकारियों को बार-बार अपील कर रहे हैं कि पानी निकासी का प्रबंध किया जाए लेकिन हालात जस के तस बने हुए हैं।

 अन्य खबरें जानें-

सोनीपत में असम से खरीदकार लाए 15 साल की किशोरी, गड्ढे में दफनाया शव, महिला तस्कर गिरफ्तार, पति फरार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *