PALWAL में वन्यजीव तस्करी का खुलासा, आरोपी के घर से हिरन के सींग, हथियार और शिकंजे बरामद

पलवल, 2 अगस्त पलवल के होडल यूपी के आगरा में पुलिस ने मध्यप्रदेश से दस तेंदुओं की खाल व सिर के साथ अरेस्ट हुए वन्य…

पलवल

पलवल, 2 अगस्त

पलवल के होडल यूपी के आगरा में पुलिस ने मध्यप्रदेश से दस तेंदुओं की खाल व सिर के साथ अरेस्ट हुए वन्य जीवों के चार अंर्तराष्ट्रीय तस्करों में शामिल आरोपी भगतसिंह निवासी गढ़ी पट्टी के घर से फरीदाबाद वन्य विभाग की टीम ने पुलिस के साथ छापेमारी कर हिरन के सींग सहित अन्य जीवों के पैर व जीवों पकड़ने वाले शिकंजा व हथियार बरामद किए हैं। वन्य जीव प्राणी विभाग की टीम ने बरामद किए गए हिरन के सिंग ओर जानवरों की खाल को जांच के लिए लेब भेज दिए हैं।

बता दें कि मध्य प्रदेश के जंगलों में तेंदुओं को मारने के बाद दिल्ली और हरियाणा के शहरों में  खाल और अंगों को बेचने के मामले में आगरा मंडल के वन्य जीव प्राणी विभाग के अधिकारियों ने मध्य प्रदेश क निवासियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को उनके पास से दस तेंदुओं की खाल व सिर बरामद हुए हैं।

पुलिस की पूछताछ में आरोपी तस्करों ने कबूल किया कि वह मध्य प्रदेश के जंगलों में तेंदुओं को मारने के बाद दिल्ली और हरियाणा के शहरों में वह खाल और अंगों को बेचते थे।केंद्रीय वन जीव प्राणी विभाग के निर्देश पर फरीदाबाद मंडल के वन्य जीव प्राणी विभाग के इंस्पेक्टर ने थाना पुलिस के नेतृत्व में आरोपी तस्कर गांव गढ़ी पट्टी निवासी भगतसिंह के घर पर छापेमारी कर तलाशी ली।टीम ने तलाशी के दौरान आरोपी के घर से मृतक हिरण के सींग सहित अन्य जीव के पैरों के अलावा जानवरों को पकड़ने वाले कई शिकंजे व उन्हें मारने वाले भी हथियार बरामद किए है।

थाना प्रभारी बलजीत सिंह ने बताया कि,वन्य जीव प्राणी विभाग की टीम के साथ पुलिस टीम मौके पर गई, जंहा उन्होंने लोगों से पूछताछ कर जानकारी ली है। पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है।

अन्य खबरें  जानें –

फरीदाबाद में मिली बिहार की लापता युवती, शादी के बाद पुलिस मानव तस्करी के हर पहलू की कर रही जांच

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *