फरीदाबाद में मिली बिहार की लापता युवती, शादी के बाद पुलिस मानव तस्करी के हर पहलू की कर रही जांच

फरीदाबाद, 2 अगस्त पलवल, फरीदाबाद सहित गुरुग्राम पुलिस की मानव तस्करी निरोधक दस्ता टीम ने 5 जुलाई को बिहार के जिला अररिया थाना फारबिसगंज क्षेत्र…

फरीदाबाद

फरीदाबाद, 2 अगस्त

पलवल, फरीदाबाद सहित गुरुग्राम पुलिस की मानव तस्करी निरोधक दस्ता टीम ने 5 जुलाई को बिहार के जिला अररिया थाना फारबिसगंज क्षेत्र से लापता हुई 18 वर्षीय युवती को गांव भुलवाना से बरामद किया है।टीम ने लापता युवती को बिहार पुलिस के हवाले कर फोन पर वीडियो कॉल के माध्यम से युवती की मां से पहचान करवाई हैं।वहीं, पुलिस टीम इस मामले में जांच में जुटी हुई है कि लापता युवती के साथ मानव तस्करी की कोई वारदात तो नहीं की गई, लेकिन युवती ने गांव भुलवाना निवासी एक युवक से शादी भी कर ली है, यह एक बहुत बड़ा सवाल है।

बता दें कि बिहार व बंगाल से दिल्ली, हरियाणा व यूपी सहित अन्य राज्यों में महिलाओं को मानव तस्करी के मामले सामने आए हैं। मानव तस्करी के मामलों को देखते हुए प्रदेश सरकार ने स्टेट क्राइम ब्रांच टीम से मानव तस्करी निरोधक दस्ता का गठन किया हुआ है।

गुरुग्राम मानव तस्करी निरोधक दस्ते टीम प्रभारी सब इंस्पेक्टर यश कुमारी ने बताया कि,उन्हें बिहार जिला अररिया थाना फारबिसगंज पुलिस टीम ने बताया कि उनके जिले से 18 वर्षीय युवती स्वीटी लापता हुई है,लापता युवती के मोबाइल की लोकेशन फरीदाबाद की मिली है।

फरीदाबाद पुलिस ने मोबाइल लोकेशन पर दबिश देखकर महिला से पूछताछ कर लापता युवती के मामले में जानकारी ली।महिला ने लापता युवती को होडल थाना के अंतर्गत गांव भुलवाना में होने की जानकारी टीम को दी।जिस पर कार्यवाही करते मानव तस्करी निरोधक दस्ता टीम सहित बिहार पुलिस ने लापता युवती स्वीटी को काबू कर उसकी मां शोभा से वीडियो कॉल पर पहचान करवा कर बिहार पुलिस के हवाले कर दिया।

युवती की मां ने बेटी से मिलवाने पर हरियाणा पुलिस का धन्यवाद किया हैं। लेकिन युवती ने गांव भुलवाना निवासी एक युवक से मंदिर में शादी कर ली है ,जो एक बहुत बड़ा सवाल है ।इसी को लेकर पुलिस मानव तस्करी की बारीकी से जांच शुरू कर दी है।

अन्य खबरें  जानें –

HIMACHAL में सरकार ने ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ के तहत किया बदलाव, 30 दिन में NOC नहीं तो ऑटोमैटिक अप्रूवल, वन-टाइम क्लीयरेंस की व्यवस्था

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *