देशभर में बारिश का कहर, जम्मू-कश्मीर में फटा बादल, केरल-कर्नाटक में मौतें, कईं राज्यों में बारिश का अलर्ट

 दिल्ली, 2 अगस्त देश के कई राज्यों में लगातार हो रही बारिश के चलते लोगों का जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित है। केरल, कर्नाटक और…

देशभर

 दिल्ली, 2 अगस्त

देश के कई राज्यों में लगातार हो रही बारिश के चलते लोगों का जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित है। केरल, कर्नाटक और जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश, भूस्खलन और बादल फटने की घटनाओं से जनहानि भी हुई।जबकि उत्तराखंड, हरियाणा, बिहार, राजस्थान और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

केरल में 6 लोगों की मौत

केरल राज्य में मूसलाधार बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन से 6 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 6 अन्य लोग लापता हैं। केरल राज्य सरकार ने 65 राहत शिविर स्थापित किए हैं, जहां 1,465 लोगों को सुरक्षित पहुंचाया गया है। लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए कईं डैम पर रेड अलर्ट जारी किया गया है।प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की अपील की है।

कर्नाटक के एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले में आज सुबह हुई लैंडस्लाइड के कारण एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई है। हादसे के समय तीनों अपने घर में सो रहे थै। मृतकों की पहचान मल्लिकार्जुन (35), उनकी पत्नी नागवेणी (28) और तीन वर्षीय बेटे संतोष के रूप में हुई है।

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में फटा बादल

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के छतरू इलाके में शनिवार को बादल फटने से अचानक बाढ़ आ गई। जिसके चलते कईं घर व दुकाने क्षतिग्रसत हो गई। सड़कों पर मलबा जमा हो गया, कईं लोगो की कारें बह गई।प्रशासन ने कईं जिलों के स्कूलों में छुट्टी की घोषणा कर दी है।

बद्रीनाथ हाईवे धंसा

उत्तराखंड में भी लगातार बारिश के चलते हालात चुनौतीपूर्ण बने हुए हैं। उत्तरकाशी में यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन हुआ, जबकि चमोली के गौचर के पास बद्रीनाथ हाईवे का लगभग 20 मीटर हिस्सा धंस गया, जिससे प्रशासन ने यातायात वन-वे कर दिया गया है। मौसम विभाग ने 7 अगस्त तक प्रदेश में खराब मौसम और कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

तमिलनाडु में लोगों ने बारिश के लिए अदा की नमाज

दूसरी ओर तमिलनाडु में बारिश की कमी से जल संकट गहराता जा रहा है। तिरुचिरापल्ली के थेन्नूर में मुस्लिम समुदाय के करीब 2,000 लोगों ने बारिश के लिए विशेष नमाज (सलात अल-इस्तिस्का) अदा की। राज्य के कई जिलों में तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है।

बिहार में बारिश का अलर्ट

बिहार में सभी जिलों के लिए मौसम विभाग द्वारा बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज में भारी बारिश, 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।

हरियाणा में आज से फिर सक्रिय होगा मानसून

हरियाणा में आज से मानसून एक बार फिर सक्रिय होने की संभावना है। पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र समेत कई जिलों में भारी बारिश और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, 2 से 5 अगस्त के बीच राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम तथा कई स्थानों पर अच्छी बारिश हो सकती है।

राजस्थान में रविवार को 24 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जालोर, पाली और सिरोही में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है, हालांकि सोमवार से मानसून के कमजोर पड़ने की संभावना है।

मध्य प्रदेश में भी अगले दो दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर सहित 55 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान के ऊपर बने लो प्रेशर एरिया और सक्रिय मानसून ट्रफ का असर प्रदेश में बना हुआ है।

अन्य खबरें  जानें – 

PM मोदी ने ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ की शुरुआत, 100 हफ्ते तक चलेगा अभियान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *