LAHAUL-SPITI में दो दिवसीय लाहौल फेस्टिवल का हुआ आगाज़, विधायक अनुराधा राणा ने किया उद्घाटन,लोक कलाकारों एवं गायकों ने पेश की प्रस्तुति

लाहौल-स्पीति, 2 अगस्त लाहौल-स्पीति के पर्यटन और समृद्ध सांस्कृति को नई पहचान देने के उद्देश्य से जिस्पा में दो दिवसीय लाहौल फेस्टिवल का भव्य शुभारंभ…

लाहौल-स्पीति

लाहौल-स्पीति, 2 अगस्त

लाहौल-स्पीति के पर्यटन और समृद्ध सांस्कृति को नई पहचान देने के उद्देश्य से जिस्पा में दो दिवसीय लाहौल फेस्टिवल का भव्य शुभारंभ हुआ। लाहौल स्पीति ईको टूरिज्म सोसायटी द्वारा आयोजित इस उत्सव का उद्घाटन क्षेत्र की विधायक अनुराधा राणा ने बौद्ध परंपरा के अनुसार दीप प्रज्वलित एवं धार्मिक अनुष्ठान के साथ किया। रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और लोक परंपराओं से सजे इस आयोजन ने पहले ही दिन बड़ी संख्या में पहुंचे पर्यटकों और स्थानीय लोगों का मन मोह लिया।

इस अवसर पर बौद्ध धर्मगुरु रिन्पोछे ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। समारोह में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में अनुराधा राणा ने कहा लाहौल स्पीति ईको टूरिज्म सोसायटी जिस्पा में लम्बे समय से लाहौल फेस्टिवल का आयोजन कर रही है। इससे ना केवल पर्यटन को बढ़ावा देने में मदद मिल रही है, वहीं हिमालयन क्षेत्र के कार्यक्रम के माध्यम से संस्कृति को जानने का मौका मिलता है। उन्होंने इस आयोजन के लिए अपने ऐच्छिक निधि से एक लाख देने की घोषणा की।

उत्सव के पहले दिन विभिन्न पारंपरिक एवं मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें स्थानीय युवाओं और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन का उद्देश्य लाहौल की लोक संस्कृति, पारंपरिक खेलों, हस्तशिल्प और पर्यटन को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देना है।शाम को आयोजित सांस्कृतिक संध्या में लद्दाख, किन्नौर, स्पीति और लाहौल के प्रसिद्ध लोक कलाकारों एवं गायकों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। लोक संगीत और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर कार्यक्रम ने दर्शकों को देर रात तक बांधे रखा। पारंपरिक धुनों पर दर्शक भी झूमते नजर आए और पूरा वातावरण उत्साह और उल्लास से भर गया।

अन्य खबरें  जानें – 

देशभर में बारिश का कहर, जम्मू-कश्मीर में फटा बादल, केरल-कर्नाटक में मौतें, कईं राज्यों में बारिश का अलर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *