देशभर में आज 2 अगस्त को फ्रेंडशिप डे मनाया जा रहा है। हर साल अगस्त के पहले रविवार को यह दिन मनाया जाता है।यह दिन दोस्ती के अनमोल रिश्ते को समर्पित होता है। यह खास अवसर लोगों को अपनी व्यस्त जिंदगी से कुछ पल निकालकर दोस्तों के साथ बिताई गई यादों को ताजा करने और उन्हें यह एहसास दिलाने का मौका देता है कि वे आज भी उनकी जिंदगी में खास जगह रखते हैं।
दोस्ती ऐसा रिश्ता है जो खून के रिश्तों से नहीं, बल्कि दिलों के जुड़ाव, विश्वास और अपनापन से बनता है। एक सच्चा दोस्त न केवल हमारी खुशियों को दोगुना करता है, बल्कि मुश्किल समय में हमारा सबसे बड़ा सहारा भी बनता है। जीवन के हर उतार-चढ़ाव में दोस्त साथ खड़े रहते हैं और यही रिश्ता जिंदगी को और भी खूबसूरत बना देता है।
आज के दौर में कई लोग अपने दोस्तों से दूर रहते हैं और रोज मिलना संभव नहीं हो पाता। ऐसे में फ्रेंडशिप डे उन्हें याद करने, फोन करने, संदेश भेजने या सोशल मीडिया के जरिए शुभकामनाएं देने का बेहतरीन अवसर है। इस दिन लोग फ्रेंडशिप बैंड बांधते हैं, साथ समय बिताते हैं और पुरानी यादों को फिर से जीते हैं।
फ्रेंडशिप डे सिर्फ जश्न मनाने का दिन नहीं, बल्कि उन दोस्तों का शुक्रिया अदा करने का भी मौका है जिन्होंने हर खुशी और हर मुश्किल में साथ निभाया। एक छोटा-सा संदेश, कॉल या मुलाकात भी इस रिश्ते को और मजबूत बना सकती है।
फ्रेंडशिप डे के कुछ संदेश:
“सच्चा दोस्त वही होता है जो हर परिस्थिति में आपका साथ निभाए। इस फ्रेंडशिप डे पर अपने दोस्तों को बताइए कि वे आपकी जिंदगी का सबसे खूबसूरत हिस्सा हैं।”
- वो मुस्कान जो बिना वजह हो,
वो बातें जो कभी खत्म न हों.
यही तो है दोस्ती का जादू,
जो हर दिल को अपना बना ले बेवजह हो.
हैप्पी फ्रेंडशिप डे!
2. दोस्ती अच्छी हो तो रंग लाती है
दोस्ती गहरी हो तो सबको भाती है
दोस्ती नादान हो तो टूट जाती है
पर अगर दोस्ती अपनी जैसी हो तो
इतिहास बनाती है
Happy Friendship Day 2026
3. जिंदगी गुजर जाए पर दोस्ती कम न हो
याद हमें रखना चाहे पास हम न हों
कयामत तक चलता रहे ये दोस्ताना हमारा
दुआ करें कि कभी ये रिश्ता खत्म न हो
हैप्पी फ्रेंडशिप डे दोस्त
4. दुनिया बदल जाए तो बदल जाए,
बस तू हमेशा मेरा दोस्त बना रहे।
हैप्पी फ्रेंडशिप डे!
5. वक्त बदल सकता है,
पर तेरे लिए मेरी दोस्ती कभी नहीं बदलेगी।
हैप्पी फ्रेंडशिप डे


