पलवल, 1 अगस्त
पलवल जिले की विधान सभा क्षेत्र होडल में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल का विधायक हरेंद्र रामरतन ने फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया। मंत्री विपुल गोयल ने होडल के गांव गढ़ी पट्टी में इन्डोर खेल स्टेडियम , बालीवाल स्टेडियम ओर क्रिकेट खेल स्टेडियम बनाने की घोषणा की। इसके साथ ही होडल में महाराजा अग्रसेन पार्क,शमसान घाट का सौंदर्य करण ,माता सती सरोवर के सौंदर्य करण ओर कम्यूनिटी सेंटर बनाने की घोषणा की।मंत्री विपुल गोयल ने होडल शहर के विकास कार्यों के लिए सवा सौ करोड़ रुपए देने की घोषणा की।
कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि होडल क्षेत्र में विकास की कोई कमी नही रहेगी। मंत्री ने कहा कि 99 एकड़ मंडी में नेशनल हाइवे पर महाराजा अग्रसेन पार्क बनाने के अलावा गांव गढ़ी पट्टी में साढ़े नौ करोड़ की लागत से खेल स्टेडियम सहित पांच करोड़ रुपये की लागत से सौंदर्य कर बस स्टैंड का निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा। विधायक हरेंद्र सिंह ने विधानसभा क्षेत्र में सौ करोड़ रुपये की राशि देने की घोषणाओं पर प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी व कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल का आभार व्यक्त कर धन्यवाद किया।
अन्य खबरें जानें –



