चंड़ीगढ़, 1 अगस्त
चंडीगढ के आदर्श नगर नयागांव की रहने वाली 19 साल की खुशी सिंह लापता हो गई। इस बारे में सेक्टर 26 पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट नंबर 87 दिनांक 29/07/2026 को दर्ज करवाई गई थी। पुलिस और परिवार ने छात्रा की खोज के लिए इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के ज़रिए उनकी तस्वीर जारी करके आम जनता से सहयोग मांगा है।
खुशी सिंह के पिता शंकर सिंह (पिता मनरिया सिंह), निवासी मकान नंबर 14, गर्जा कॉम्प्लेक्स, आदर्श नगर, नयागाँव ने लिखित शिकायत दी है, कि 29.07.2026 को सुबह लगभग 09:00 बजे, उन्होंने अपनी बेटी खुशी सिंह (उम्र: 19 वर्ष) को SGGS कॉलेज, सेक्टर-26, चंडीगढ़ छोड़ा था। उसके बाद, उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है और वह घर वापस नहीं लौटी हैं।
लापता छात्रा की पहचान
नाम: खुशी सिंह
उम्र: 19 वर्ष
लंबाई: लगभग 5 फ़ीट
रंग-रूप: गोरा
कपडे: सफ़ेद और नीली शर्ट और काली पैंट, सफ़ेद जूते।
मोबाइल नंबर: 9815768523, 6284517742



