PALWAL के होडल में नेशनल हाईवे 19 पर लोगों ने लगाया जाम, बिजली पानी की किल्लत से परेशान रामहेत कालौनी के लोग

पलवल, 1  अगस्त पलवल जिले के होडल में नेशनल हाईवे 19 पर होडल की रामहेत कालौनी के सैंकड़ों महिला पुरुषों ने बिजली पानी को किल्लत…

पलवल

पलवल, 1  अगस्त

पलवल जिले के होडल में नेशनल हाईवे 19 पर होडल की रामहेत कालौनी के सैंकड़ों महिला पुरुषों ने बिजली पानी को किल्लत को लेकर ज़ाम लगा दिया । जाम लगने की वजह से नेशनल पार्क पर वाहनों की लंबी लंबी लाइन लग गई। सूचना के बाद होडल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा बुझाकर जाम को खुलवाया। यह जाम लोगों ने आधा घंटे तक लगाए रखा ।

होडल के नेशनल हाईवे 19 पर स्थित रामहेत कॉलोनी के सैंकड़ों महिला पुरुषों ने  चार दिन से बिजली नहीं मिलने की वजह से पीने का पानी भी नहीं मिल पा रहा था जिसकी शिकायत कालौनी के लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों से ओर पब्लिक हेल्थ विभाग के कर्मचारियों स शिकायत की लेकिन उसके बाद भी लोगों की समस्या का कोई समाधान नहीं किया गया जिसकी वजह से परेशान होकर कालोनी के लोगों ने  नेशनल हाईवे 19 पर  जाम लगा दिया । लगभग आधा घंटे तक जब काम लग गया तो हाइवे पर वाहनों की लंबी लंबी लाइनें लग गई।

इस जाम की सूचना जैसे ही होडल थाना पुलिस ओर होडल DSP सुरेश भड़ाना को लगी तो वह मौके पर पहुंचे ओर लोगों को समझाने के बाद लोगों ने जाम को खोला । DSP सुरेश भड़ाना ने लोगों कि इस समस्या को लेकर बिजली बोर्ड के SDO से बातचीत कर शाम 5:00 बजे तक कालौनी में दूसरा  ट्रांसफार्मर लगवाने का आश्वासन देकर बड़ी मकसद के बाद जाम को  खुलवाकर यातायात को सुचारू रूप से शुरू कराया।

जब इस बारे में कोई कॉलोनी के लोगों से बात की तो उन्होंने बताया कि उनकी कॉलोनी में 4 दिन से बिजली नहीं  आ रही है और बिजली नहीं आने की वजह से उनको पीने का पानी भी नहीं मिल रहा है जिसकी वजह से बच्चे और पशु पानी की एक-एक बूंद को तरस रहे हैं । जिसकी उन्होंने  शिकायत बार-बार दी गई। लेकिन, उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं किया गया ।कॉलोनी वासियों ने कहा कि उनका  गुस्सा फूट पड़ा और नेशनल हाईवे के चारों रोडो को जाम कर दिया ।

 अन्य खबरें जानें-

नकोदर की लोहियां खास पुलिस ने लुटेरों के एक गिरोह का किया पर्दाफाश, 27 लूट की वारदात में शामिल आरोपियों को किया गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *