दिल्ली, 31 जुलाई
कल से शुरू होने वाला नया महीना अपने साथ सिर्फ नया कैलेंडर नहीं, बल्कि आपकी जेब और रोजमर्रा की जिंदगी पर सीधा असर डालने वाले कई बड़े बदलाव भी लेकर आ रहा है। 1 अगस्त 2026 से देशभर में LPG सिलेंडर की कीमतों, रेलवे तत्काल टिकट बुकिंग, बैंकिंग और क्रेडिट कार्ड नियमों, ITR और CKYC 2.0 से जुड़े नए नियम लागू होंगे। ऐसे में लोगों को नए नियम की जानकारी होना बहुत जरूरी है, ताकि किसी को भी कोई परेशानी न हो।
LPG सिलेंडर के नए दाम
हर महीने की पहली तारीख को तेल विपणन कंपनियां घरेलू औऱ कमर्शियल सिलेंडर के रेट जारी करती है। अब कल यानि कि 1 अगस्त को रेट की कटौती होगी या बढ़ोतरी या स्थिरता रहेगी , इसका फैंसला अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा बाजार और कच्चे तेल की कीमतों के आधार पर होगा। अगर कमर्शियल गैस सिलेंडर महंगे होते हैं, तो होटल और रेस्टोरेंट में खाने-पीने की कीमतों पर भी असर पड़ सकता है।
तत्काल टिकट बुकिंग का नया टोकन सिस्टम
1 अगस्त से तत्काल टिकट बुकिंग प्रक्रिया में नया बदलाव लागू होगा। कई रेलवे जोन में काउंटर बुकिंग के लिए टोकन सिस्टम लागू किया जा रहा है, जिससे भीड़ कम होगी।
क्रेडिट कार्ड के नियमों में बदलाव
1 अगस्त से कई बैंक अपने क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियमों में बदलाव कर सकते हैं। इसमें, सर्विस चार्ज, वार्षिक शुल्क और अन्य सुविधाओं में संशोधन शामिल हो सकते हैं। कुछ बैंक FD ब्याज दरों की भी समीक्षा कर सकते हैं। हालांकि यह बदलाव सभी बैंकों पर लागू नहीं होगा। इसलिए कार्डधारकों को अपने बैंक की वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर नए नियम जरूर जांच लेने चाहिए।
ITR लेट फाइल करने पर लगेगी पेनल्टी
वित्तीय वर्ष 2026-67 के लिए बिना जुर्माने के इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) दाखिल करने की अंतिम तारीख 31 जुलाई है। जो लोग समय पर रिटर्न दाखिल नहीं कर पाएंगे, उन्हें 1 अगस्त से बिलेटेड रिटर्न भरते समय आय के अनुसार लेट फीस और पेनल्टी देनी होगी।
लागू होगा CKYC 2.0 सिस्टम
बैंक, बीमा कंपनियां और अन्य वित्तीय संस्थान CKYC 2.0 (Central Know Your Customer) सिस्टम लागू करने की तैयारी में हैं। इस नई व्यवस्था में ग्राहकों की सहमति मिलने पर KYC रिकॉर्ड आसानी से साझा किए जा सकेंगे। इससे बार-बार दस्तावेज जमा करने की जरूरत कम होगी और KYC प्रक्रिया पहले से अधिक तेज और सुरक्षित बनने की उम्मीद है। पूरी प्रक्रिया पहले से अधिक आसान और सुरक्षित होगी।
अन्य खबरे जानें-
PAKISTAN के बलूचिस्तान प्रांत में कोयला खदान में भीषण धमाका, 18 खनिकों की मौत, , रेस्क्यू जारी



