पाकिस्तान, 31 जुलाई
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में कोयला खदान में हुए भीषण धमाका हुआ। जिसमें अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है। अब भी कईँ लोगों के अंदर खदान में फंसे होने की आशंका है। प्रांत के अधिकारियों ने बताया कि खदान के अंदर फंसे लोगों के जिंदा होने की संभावना बहुत ही कम हैं।
शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि खदान के भीतर मीथेन गैस जमा होने के कारण विस्फोट हुआ। धमाके की सूचना मिलते ही बचाव और राहत टीमें मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। बहुत मशक्कत के बाद 18 खनिकों के शव को बाहर निकाला गया।
अधिकारियो ने बताया कि खदान में मीथेन गैस विस्फोट के बाद ऑक्सीजन का स्तर लगभग शून्य हो जाता है, जिससे किसी के जीवित बचने की संभावना काफी कम हो जाती है। उन्होंने कहा कि बचावकर्मी भी पूरी सावधानी के साथ अंदर आगे बढ़ रहे हैं। निकाले गए शवों को उनके परिजनों को सौंपा जा रहा है, जबकि बाहर मौजूद परिवार अपने प्रियजनों की खबर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
बलूचिस्तान के मंत्री ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों के लिए 5 लाख पाकिस्तानी रुपये मुआवजे का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि खदान के भीतर हालात बेहद चुनौतीपूर्ण हैं, लेकिन बचाव अभियान लगातार जारी है।कोयला खनिकों की लेबर यूनियन ने इस दुर्घटना के पीछे लापरवाही की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
अन्य खबरे जानें-


