शराबियों पर GURUGRAM पुलिस का बड़ा एक्शन,एक ही दिन में 228 लोग सार्वजनिक जगहों पर शराब पीते पकड़े

गुरुग्राम, 29 जुलाई शराब के ठेके के बाहर अथवा सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालों के खिलाफ गुरुग्राम पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।…

गुरुग्राम

गुरुग्राम, 29 जुलाई

शराब के ठेके के बाहर अथवा सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालों के खिलाफ गुरुग्राम पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। एक ही दिन अभियान चलाकर गुरुग्राम पुलिस ने 228 शराबियों को धर दबोचा है। इन सभी के खिलाफ निवारक कानूनी कार्रवाई की गई है। पुलिस की टीम को देखते ही कई शराबियों ने पुलिस के चंगुल से बचकर भागने का भी प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने ज्यादातर को मौके पर धर दबोचा और संबंधित थाने ले गई।

ACP क्राइम नवीन शर्मा ने बताया कि शहर में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, सार्वजनिक स्थानों पर अनुशासन स्थापित करने तथा आम नागरिकों, महिलाओं एवं बच्चों के लिए सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई। पुलिस द्वारा चलाए गए इस विशेष अभियान में गुरुग्राम पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों, बाजारों, मुख्य मार्गों, पार्कों, शराब के ठेकों के आसपास तथा अन्य संवेदनशील स्थानों पर चेकिंग की गई । इस दौरान कुल 228 व्यक्तियों को सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते हुए काबू करके उनके विरुद्ध नियमानुसार निवारक कानूनी कार्यवाही की गई।

पुलिस द्वारा कार्रवाई के दौरान ईस्ट जोन से 78, वेस्ट जोन से 73, साउथ जोन से 48 व मानेसर जोन से 29 व्यक्तियों सहित कुल 228 व्यक्तियों को सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करते हुए काबू किया गया, जिन्हें सम्बन्धित पुलिस थानों में ले जाकर उनके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्यवाही की गई।

 अन्य खबरें जानें –

HANSI में अग्रोहा विकास ट्रस्ट व जिला बाल कल्याण परिषद ने किया पौधारोपण, 200 पौधे लगाने का लिया संकल्प,पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *