लुधियाना, 29 जुलाई
लुधियाना की प्रसिद्ध प्रताप हाउस मार्केट में बुधवार सुबह करीब 4 बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब अज्ञात व्यक्ति ने सड़क किनारे खड़ी एक स्विफ्ट कार में आग लगा दी। आग की लपटों में घिरी कार का नंबर PB10EK6051 बताया जा रहा है।कार मालिक को घटना की जानकारी दी गई। कार मालिक ने लोगों की मदद से आग पर काबू पाया।लेकिन तब तक कार का काफी नुकसान हो चुका था।
पूरी घटना आसपास लगे CCTV कैमरों में कैद होने की संभावना है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है और फुटेज खंगाल रही है।घटना के बाद इलाके के दुकानदारों और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। व्यापारियों का कहना है कि यदि भीड़भाड़ वाले बाजार में इस तरह की घटनाएं होती रहीं तो सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े होंगे। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जाए।
अन्य खबरें जानें –
शराबियों पर GURUGRAM पुलिस का बड़ा एक्शन,एक ही दिन में 228 लोग सार्वजनिक जगहों पर शराब पीते पकड़े


