COMMONWEALTH GAMES 2026 : गुलवीर सिंह ने रचा इतिहास, हरजिंदर कौर ने जीता सिल्वर, भारत के खाते में 12 पदक

ग्लास्गो, 29 जुलाई कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के छठे दिन भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो और रजत पदक जीते। एथलेटिक्स में गुलवीर सिंह…

कॉमनवेल्थ गेम्स

ग्लास्गो, 29 जुलाई

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के छठे दिन भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो और रजत पदक जीते। एथलेटिक्स में गुलवीर सिंह और वेटलिफ्टिंग में हरजिंदर कौर ने सिल्वर मेडल जीता। अब भारत के कुल पदकों की संख्या 12 हो चुकी है। भारत अब तक 2 स्वर्ण, 7  रजत और 3 कांस्य पदक जीतकर तालिका में नौवें स्थान पर है।

गुलवीर सिंह ने रचा इतिहास

एथलेटिक्स में गुलवीर सिंह ने पुरुषों की 10,000 मीटर दौड़ में रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया। गुलवीर सिंह  एथलेटिक्स में कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में पदक जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए। लगातार बारिश और फिसलन भरे ट्रैक के बावजूद गुलवीर ने शानदार दौड़ लगाई और 27 मिनट 49.78 सेकंड का समय निकालते हुए दूसरा स्थान हासिल किया।

हरजिंदर कौर ने जीता रजत पदक

भारतीय वेटलिफ्टर हरजिंदर कौर ने महिलाओं के 69 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक अपने नाम किया। उन्होंने कुल 227 किलोग्राम (101 किग्रा स्नैच + 126 किग्रा क्लीन एंड जर्क) वजन उठाया। स्नैच में 101 किलोग्राम उठाकर उन्होंने अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी दर्ज किया।

इसके अलावा भारतीय मुक्केबाजों ने भी दमदार प्रदर्शन करते हुए तीन मुकाबले जीतकर अपने पदक पक्के कर लिए हैं। तीनों मुक्केबाज सेमीफाइनल में पहुंच चुके हैं, जिससे भारत की पदक संख्या आगे और बढ़ने की उम्मीद है।

 अन्य खबरें जानें –

JAPAN EARTHQUAKE: 7.1 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप के बाद तबाही, 13 लोगों की मौत, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *