PANCHKULA में डीजी हेल्थ के दफ्तर के बाहर स्टाफ कर्मचारियों ने की नारेबाजी, एक साल से नहीं हुई सुनवाई

पंचकूला,  28 जुलाई पंचकूला सेक्टर 6 डीजी हेल्थ के दफ्तर के बाहर अपनी मांगों को लेकर हरियाणा हेल्थ मिनिस्टीरियल स्टाफ  कर्मचारी एसोसिएशन द्वारा नारेबाजी की…

पंचकूला

पंचकूला,  28 जुलाई

पंचकूला सेक्टर 6 डीजी हेल्थ के दफ्तर के बाहर अपनी मांगों को लेकर हरियाणा हेल्थ मिनिस्टीरियल स्टाफ  कर्मचारी एसोसिएशन द्वारा नारेबाजी की गई। अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हरियाणा हेल्थ मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन के कर्मचारियों के प्रदेश अध्यक्ष अमित बुरा ने बताया कि उन के द्वारा प्रदेश भर से पहुंचे कर्मचारियों के द्वारा प्रदर्शन किया गया। उन्होंने बताया कि करीब 1 साल से डीजी हेल्थ को पत्र लिखकर समय मांग रहे हैं और अपनी मांगों को उनके समक्ष रख रहे हैं। लेकिन उनकी मांगों की तरफ कोई भी ध्यान नहीं दिया जा रहा। उन्होंने बताया कि उनकी मुख्य मांगे प्रमोशन, नए पदों पर भर्ती, पावर डेलीगेट और अन्य मांगों को लेकर आज उन्हें प्रदर्शन करना पड़ा। उन्होंने बताया कि ज्यादातर मांगों पर्सेंट बन चुकी है। लेकिन लीव को लेकर चल रही मांग पर अभी सहमति नहीं बन पाई है।

 अन्य खबरें जानें  –

AMBALA में रेलवे स्टेशन से नकली विजिलेन्स इंस्पेक्टर को किया गिरफ्तार, GRP ने लिया हिरासत में , मामला किया दर्ज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *