अंबाला, 28 जुलाई
अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर एक नकली विजिलेन्स इंस्पेक्टर को हिरासत में लिए जाने का मामला सामने आया है। अमृतसर से दिल्ली जा रही ट्रेन में सफर कर रहे एक व्यक्ति के गले में “ट्रैफिक विजिलेंस इंस्पेक्टर” का आई-कार्ड लटका हुआ था। टिकट चेकिंग के दौरान जब TTE को उस पर शक हुआ तो रेलवे सुरक्षा बल (RPF) को सूचना दी गई।
RPF ने व्यक्ति को हिरासत में लेकर GRP के हवाले कर दिया। GRP ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस उस व्यक्ति को रिमांड पर लेकर यह पता लगाएगी की आखिर यह व्यक्ति कौन है और उसके पास मिला नकली आई-कार्ड कहाँ से आया, और कौन कौन लोग इसके साथ हैँ।
अमृतसर से दिल्ली जा रही ट्रेन में उस समय हड़कंप मच गया, जब टिकट चेकिंग के दौरान TTE की नजर एक ऐसे यात्री पर पड़ी जिसके गले में “Traffic Vigilance Inspector” लिखा हुआ आई-कार्ड लटका हुआ था। व्यक्ति की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर और कुछ फ़ूड वेंडर्स द्वारा इसकी शिकायत करने पर इसकी सूचना तुरंत रेलवे सुरक्षा बल यानी RPF को सूचना दी गई। RPF ने यात्री को हिरासत में लेकर अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर GRP के सुपुर्द कर दिया। पूछताछ के दौरान उसकी पहचान सुधीर कुमार के रूप में हुई।
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि वह फिलहाल दिल्ली में रहता है, जबकि मूल रूप से उत्तर प्रदेश का निवासी है। GRP द्वारा जब उसके पास मौजूद आई-कार्ड की जांच की गई तो उस पर नाम “सुधीर कुमार” और पद ““Traffic Vigilance Inspector” लिखा हुआ मिला। इस पर पुलिस को संदेह हुआ कि कहीं आई-कार्ड का दुरुपयोग तो नहीं किया जा रहा। GRP इंचार्ज इंस्पेक्टर हरीश कुमार ने बताया कि सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
SHO ने बताया की पकड़ा गया व्यक्ति कई साल पहले रेलवे में फोर्थ क्लास कर्मचारी भर्ती हुआ था लेकिन फिर निकाल दिया गया। जिसके बाद से वह इसी तरह के कारनामे कर रहा है फिलहाल पुलिस उसे रिमांड पर लेकर उस से सारे राज उगलवाएगी की आखिर उसने इस नकली विजिलेंस इंस्पेक्टर के आई कार्ड का दुरुपयोग करके कहां कहां ठगी की वारदातें करी और किस-किस ट्रेन में यात्रा करके, अपनी ठगी की वारदातों को अंजाम दिया है ।
अन्य खबरें जानें –

