इस्लामाबाद, 27 जुलाई
पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में सोमवार को विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत मतदान शुरू हो चुका है। पाकिस्तानी चुनाव आयोग ने सुरक्षा परिस्थितियों और विरोध-प्रदर्शनों को देखते हुए चुनाव को तीन चरणों में कराने का फैसला किया है।पहले चरण में 27 जुलाई को 13 सीटों पर चुनाव होंगे। दूसरे चरण में 2 अगस्त को 9 सीटों पर और पाकिस्तान में रहने वाले की आरक्षित 12 सीटों पर चुनाव होंगे। अंतिम चरण में 10 अगस्त को पूंछ डिवीजन की 11 सीटों पर चुनाव होगा।
PoK में पिछले कई महीनों से महंगाई, बिजली बिलों में बढ़ोतरी, सरकारी नीतियों और राजनीतिक हस्तक्षेप के खिलाफ व्यापक विरोध प्रदर्शन जारी हैं। इन आंदोलनों का नेतृत्व जम्मू-कश्मीर जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी (JKJAAC) कर रही है। प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई झड़पों में अब तक कईं लोगों की मौत हो चुकी है।
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि सभी रास्ते बंद है और संचार सेवाएं भी बाधित की गई हैं। लोगों को जरूरी सामान की कमी का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानीय संगठन पाकिस्तान की सैन्य मौजूदगी और मौजूदा संवैधानिक व्यवस्था पर भी सवाल उठा रहे हैं।
पाकिस्तानी चुनाव आयोग ने मतदान के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों और सेना की तैनाती की गई है।भारत ने पाकिस्तान द्वारा कराए जाने वाले चुनावों का पहले भी विरोध किया है और वहां की तथाकथित विधानसभाओं को मान्यता नहीं दी है।
अन्य खबरें जानें –

