NEET PAPER LEAK के बाद सरकार का बड़ा फैसला, हाईपावर टास्क फोर्स का होगा गठन, नंदन नीलेकणी होंगे अध्यक्ष

दिल्ली, 27  जुलाई नीट पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों का आंदोलन समाप्त हो चुका है। लेकिन केन्द्र सरकार ने परीक्षा प्रणाली में सुधार की…

नीट पेपर लीक

दिल्ली, 27  जुलाई

नीट पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों का आंदोलन समाप्त हो चुका है। लेकिन केन्द्र सरकार ने परीक्षा प्रणाली में सुधार की दिशा में कदम उठाया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने  सुधार के लिए छह सदस्यीय हाईपावर टास्क फोर्स के गठन का ऐलान किया है। इस टास्क फोर्स की अध्यक्षता इंफोसिस के सह-संस्थापक नंदन नीलेकणी करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार शाम को इंस्टाग्राम पर वीडियो जारी कर इसके  बारे में जानकारी दी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पिछले 4 दिनों में यह तीसरा वीडियो संदेश है। उन्होने कहा कि सरकार छात्रों के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए लगाटर ठोस कदम उठा रही है।

PM मोदी ने कहा, “जिन लोगों ने छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया, वे आज जेलों में हैं। हमने फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाए हैं और संसद में कठोर सजा का प्रावधान लाने जा रहे हैं। लेकिन केवल दोषियों को सजा देना ही पर्याप्त नहीं है, हमें भविष्य की परीक्षा व्यवस्था को भी पूरी तरह भरोसेमंद बनाना होगा।”

PM मोदी ने वीडियो संदेश में बताया कि नई हाईपावर टास्क फोर्स परीक्षा प्रणाली में सुधार, तकनीक के अधिकतम उपयोग और पारदर्शी एवं सुरक्षित परीक्षा व्यवस्था विकसित करने पर काम करेगी।यह समिति एग्जामिनेशन रिफॉर्म्स पर विस्तृत सुझाव देगी, ताकि भविष्य में पेपर लीक जैसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

अन्य खबरें जानें –

MONSOON ALERT: देशभर में मानसून का कहर, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, हिमाचल में फटा बादल, असम में बाढ़ से 68 लोगों की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *