PANCHKULA पुलिस ने कपिल हत्याकांड के मुख्य आरोपियों को किया गिरफ्तार, आरोपी तीन दिन के पुलिस रिमांड पर

पंचकूला, 25 जुलाई पंचकूला के MDC इलाके में जूस विक्रेता कपिल हत्याकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुख्य आरोपी विवेक…

PANCHKULA

पंचकूला, 25 जुलाई

पंचकूला के MDC इलाके में जूस विक्रेता कपिल हत्याकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुख्य आरोपी विवेक और उसके साथी संजय को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी वारदात के बाद अंबाला से ट्रेन पकड़कर ऋषिकेश भाग गया था, लेकिन व्हाट्सएप ऑन करते ही उसकी लोकेशन ट्रेस हो गई और पुलिस ने उसे दबोच लिया।

आज दोनों को पंचकूला कोर्ट में पेश करके तीन दिन का पुलिस रिमांड मिला। पुलिस के अनुसार, आरोपी विवेक मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है।

पूछताछ में हत्या की पूरी साजिश और वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस आरोपी को इन तीन दिन के रिमांड पर हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद करने की कोशिश करेगी। क्योंकि इस हत्या में मुखिया आरोपी विवेक ही बताया जा रहा है। उसका एक साथ संजय भी विवेक के साथ गिरफ्तार किया है। जो इस हत्या में शामिल था।

पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक कपिल और आरोपी विवेक पहले एक ही मैकेनिक की दुकान पर काम करते थे। आरोप है कि कपिल की वजह से विवेक की नौकरी चली गई थी। बाद में दोनों एक ही जिम में जाने लगे, जहां बॉडी शेमिंग को लेकर विवाद बढ़ता गया और दोनों के बीच रंजिश गहरी हो गई।

वारदात से दो दिन पहले कपिल द्वारा विवेक को जान से मारने की कथित धमकी दिए जाने की बात भी सामने आई है। इसके बाद समझौते के लिए दोनों पक्षों की बैठक बुलाई गई, लेकिन बातचीत के दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान कपिल पर चाकू से कई वार किए गए। गंभीर रूप से घायल कपिल को डायल-112 टीम सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 अन्य खबरें जानें-

MAHENDRAGARH में विभिन्न सामाजिक संगठनों ने निकाला कैंडल मार्च, दिल्ली में छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई का किया विरोध

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *