AMERICA का बड़ा फैसला, भारत समेत 60 देशों पर लगाया नया टैरिफ, भारत पर 10% शुल्क लागू,

अमेरिकी प्रशासन ने वीरवार को भारत समेत 60 देशों से होने वाले आयात पर नया टैरिफ लागू करने का ऐलान किया है। नई व्यवस्था के…

अमेरिका

अमेरिकी प्रशासन ने वीरवार को भारत समेत 60 देशों से होने वाले आयात पर नया टैरिफ लागू करने का ऐलान किया है। नई व्यवस्था के अनुसार भारत पर 10% टैरिफ लगाया गया है, जबकि कुछ अन्य देशों पर 12.5% तक शुल्क लगाया जाएगा। यह फैसला 1974 के ट्रेड एक्ट की धारा 301 के तहत लिया गया है और शुक्रवार रात 12:01 बजे (EDT) से प्रभावी होगा।

अमेरिकी प्रशासन के अनुसार, इस कदम का उद्देश्य व्यापारिक साझेदार देशों को जबरन मजदूरी (Forced Labour) से बने उत्पादों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए प्रेरित करना है। पहले भारत पर 12.5% टैरिफ लगाए जाने की संभावना थी, लेकिन श्रमिक प्रथाओं पर हुई सकारात्मक बातचीत के बाद भारत को 10% वाले समूह में रखा गया।USTR ने 16 देशों के खिलाफ सेक्शन 301 के तहत जांच भी शुरू की है। इन देशों पर वैश्विक बाजार में अत्यधिक उत्पादन कर कीमतें गिराने और अमेरिकी उद्योगों को नुकसान पहुंचाने का आरोप है। जांच पूरी होने के बाद इन देशों पर अतिरिक्त टैरिफ लगाए जा सकते हैं।

तेल और गैस, उर्वरक, कुछ खाद्य पदार्थ, स्टील, एल्युमीनियम, कॉपर, ऑटोमोबाइल और अमेरिका-मेक्सिको-कनाडा समझौते (USMCA) के तहत ड्यूटी-फ्री उत्पादों को नए टैरिफ से छूट दी गई है। साथ ही, जो सामान पहले से रास्ते में है, उसे 28 जुलाई तक राहत मिलेगी।

अन्य खबरें जानें-

PAPER LEAK और छात्र आंदोलन पर खेल जगत एकजुट, सचिन से गिल तक ने उठाए सवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *