बरनाला, 24 जुलाई
बरनाला में सफाई कर्मचारियों और पुलिस के बीच हुई झड़प का मामला अब लगातार गरमाता जा रहा है। एक ओर घायल सफाई कर्मचारी सरकारी अस्पताल में उपचाराधीन हैं, वहीं दूसरी ओर इस घटना के विरोध में संघर्षशील संगठन, किसान यूनियनें और वाल्मीकि समाज एक मंच पर आ गए हैं। आज बरनाला में विशाल रोष प्रदर्शन किया गया, जिसमें पुलिस प्रशासन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठी।
बरनाला की नई अनाज मंडी में आज संघर्षशील संगठनों, किसान यूनियनों और पूरे पंजाब से पहुंचे वाल्मीकि समाज के प्रतिनिधियों ने एकजुट होकर पुलिस कार्रवाई के विरोध में बड़ा प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने शहर के मुख्य बाजारों में रोष मार्च निकाला और लाठीचार्ज के लिए जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शनकारी नेताओं ने कहा कि यदि उनकी मांगों को नजरअंदाज किया गया और चेतावनी दी कि अगर सोमवार तक कोई कार्रवाई नही की गई तो संघर्षशील संगठन, किसान यूनियनें और वाल्मीकि समाज एकजुट होकर पूरे प्रदेश में सड़कों पर उतरेंगे, चक्का जाम करेंगे और सोमवार पंजाब बंद आंदोलन को व्यापक रूप देंगे।
प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि मौके पर मौजूद जिन पुलिसकर्मियों ने सफाई कर्मचारियों, विशेषकर महिला कर्मचारियों पर लाठीचार्ज किया, उन्हें तत्काल सेवा से बर्खास्त किया जाए।इस दौरान विभिन्न संगठनों के नेताओं ने पंजाब सरकार और बरनाला पुलिस प्रशासन की तीखी आलोचना की। उनका कहना था कि सफाई कर्मचारियों पर किया गया लाठीचार्ज खुली गुंडागर्दी और तानाशाही का उदाहरण है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार और प्रशासन ने दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई नहीं की, तो संघर्ष को और तेज किया जाएगा। इसके लिए जल्द ही एक अहम बैठक बुलाई जाएगी। साथ ही सोमवार, 27 जुलाई को पंजाब बंद का आह्वान करने की घोषणा भी की गई।
प्रदर्शनकारी नेताओं ने कहा कि यदि उनकी मांगों को नजरअंदाज किया गया तो संघर्षशील संगठन, किसान यूनियनें और वाल्मीकि समाज एकजुट होकर पूरे प्रदेश में सड़कों पर उतरेंगे, चक्का जाम करेंगे और पंजाब बंद आंदोलन को व्यापक रूप देंगे।फिलहाल बरनाला में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं और अब सबकी नजर सरकार व प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई है। साथ ही यह देखना भी अहम होगा कि प्रस्तावित पंजाब बंद के ऐलान पर आने वाले दिनों में क्या फैसला लिया जाता है।
अन्य खबरें जानें-
AMERICA का बड़ा फैसला, भारत समेत 60 देशों पर लगाया नया टैरिफ, भारत पर 10% शुल्क लागू,



